पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं रोमांटिक पल, तो प्लान कर लें इटली का Trip

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 03:01 PM (IST)

इटली का नाम सुनते ही हमारी आंखों के सामने समुद्र तट, झीलों और पहाड़ियां की तस्वीर आ जाती है। दक्षिणी यूरोप में स्थित यह देश अपनी कई खूबियों के कारण दुनिया के सबसे लोकप्रिय यात्रा स्थलों में से एक माना जाता है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इटली में घूमने के लिए सबसे सुंदर जगह कौन- कौन सी है।

PunjabKesari
वेनिस 

सबसे पहले बताते हैं वेनिस शहर के बारे में। पानी में एक आइलैंड की तरह तैरते शहर की खूबसूरती किसी को भी आकर्षित कर सकती है।वेनिस सिटी का रोमांस और संस्कृति इस स्थान को ओर अधिक लुभावना बनाता हैं। यह शहर पूरी तरह से एक सपने जैसा प्रतीत होता हैं।इटली के इस शहर को या तो नावों पर घूमा जा सकता है या फिर पैदल। मगर यहां पर सड़कें कम और नहरें ज्यादा हैं. इसलिए नावों यानी गंडोला पर यह शहर देखना ज्‍यादा बेहतर रहेगा

PunjabKesari

लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा


इटली के छोटे से शहर पीसा में झुकी हुई मीनार यानी “लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा” अपने आप में खास है।  जब इस इमारत को बनाया गया, उसके बाद से ही यह मीनार लगातार नीचे की ओर झुकती चली जा रही है और इसके झुकने के कारण ही यह विश्व भर में प्रसिद्ध है।इस मीनार को बनाने में करीब 200 वर्षों का समय लगा था, इसका निर्माण 1173 में शुरू हुआ और 1372 में बनकर समाप्त हुई। यह मीनार लकड़ी के लट्ठों को जमीन में गाड़कर उसके ऊपर बनाई गई है।

PunjabKesari
रेसिया झील

अब बात करते हैं ‘रेसिया झील’ की जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।  वैसे तो यह झील अपने बर्फीले पानी के बीच मौजूद 14वीं शताब्दी के एक चर्च की मीनार के लिए मशहूर है। लेकिन झील में एक खोए हुए गांव के अवशेष मिलने के बाद से लोग इसके निर्माण का इतिहास जानकर हैरान हैं। यह झील गर्मियों में हाइकर्स की पसंदीदा जगह है। जबकि सर्दियों में इसके जमने पर विजिटर्स झील पर चलकर चर्च के शिखर तक पहुंचते हैं। 

PunjabKesari

फ्लोरेंस 


अगर आप इटली जाने का मन गना रहे हैं तो फ्लोरेंस जाना मत भूलें। फ्लोरेंस दुनिया के सबसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहरों में से एक है।  इसे ज्यादातर पुनर्जागरण की राजधानी के रूप में जाना जाता है, और इसके कलाकार और चित्रकार दुनिया भर में जाने जाते हैं।  इसके अलावा यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा चिनाई वाला गुंबज और किसान के बाजार की यात्रा करनी चाहिए।

PunjabKesari
अमाल्फी तट 

अब नाम आता है अमाल्फी तट का जो पूरी पूरे क्षेत्र और इटली के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अमाल्फि तट समुद्र तट का एक खंड है जो सोर्रेंटीने प्रायद्वीप भर में फैल गया और एक इतालवी प्रवास के लिए सबसे अच्छी जगह है। रोम या नेपल्स की ट्रेनें सालेर्नो में रुकती हैं और वहां से तट के किनारे बस या नौका से पहुंचा जा सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static