रिलैक्स करने के लिए जन्नत से कम नहीं यह घाटी - Nari

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 01:42 PM (IST)

रिलैक्स करने के लोग किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां वह कुछ पल शांति से बिता सकें। आज हम आपको एक ऐसे ही खूबसूरत घाटी के बारे में बताएंगे। यहां आप अपनी बिजी लाइफ से छुटकारा पाकर मानसिक और आत्मिक शांति का अनोखा अनुभव ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं एक ऐसी घाटी के बारे में, जो तन और मन की थकान मिटाने के लिए किसी जन्‍नत से कम नहीं है।

करसोग घाटी की खासियत
हिमाचल में लोकप्रिय जगहों पर घूमने के लिए पर्यटक देश-विदेश से आते हैं, लेकिन अगर आप हिमाचल में शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए करसोग घाटी सबसे परफेक्ट है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित करसोग घाटी में प्राचीन मंदिर और प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी।

ट्रैकिंग और हाइकिंग के लिए बेस्ट
शांति से छुट्टियां बिताने के साथ-साथ आप यहां ट्रैकिंग और हाइकिंग का मजा भी ले सकते हैं। करसोग में ट्रेकिंग के लिए शिकारी देवी, कमरू नाग, महू नाग और दमून नाम जैसे बेस हैं। इस पूरी घाटी का नजारा इतना खूबसूरत है कि आप इसे बार-बार देखना चाहोगे।

कीजिए मंदिरों के दर्शन
करसोग में ऐसे बहुत से मंदिर है जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक मान्ताओं के लिए भी मशहूर है। चंडिका देवी मंदिर, मामलेश्वर मंदिर, महुनाग मंदिर और कामाक्षा देवी के मंदिर में आप कई घंटों तक शांति से बैठ सकते हैं।

करिए गांव की सैर
करसोग घूमने जाए तो यहां के पारंपरिक हिमाचली मंदिर को देखना न भूलें। करसोग घाटी में ऐसे कई छोटे-बड़े गांव हैं, जहां आपको सुकून का अहसास होगा।

प्रकृति की गोद में रिलैक्स कीजिए 
यहां आप शांति से बैठकर कुदरती नजारों का मजा उठा सकती हैं। इससे आपका सारा तनाव छूमंतर हो जाएगा। यहां आप किसी भी जगह फैमिली के साथ पिकनिक का मजा ले सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput