Diwali पर करें राम नगरी अयोध्या की इन जगहों को एक्सप्लोर

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 04:26 PM (IST)

दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस मौके पर राम नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान राम रावण का वध करके, मां सीता के साथ अयोध्या नगरी लौटे थे। लोगों ने भगवान राम के लौटने की खुशी में अपने घर को दीयों से सजाया था। आज तक दिवाली के दिन पूरी राम नगरी को खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। अगर आप भी दिवाली के दिन पार्टी करने के बजाए धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं तो अयोध्या घूमना बेस्ट ऑप्शन है। इस पवन नगरी में आप ये सारी जगहें घूम सकते हैं...

राम जन्म भूमि

अयोध्या को राम जी का जन्म स्थान माना जाता है। भारतीय महाकाव्य रामायण के अनुसार भगवान विष्णु के सातवें अवतार राम के बारे में कहा जाता है कि वे अयोध्या की सरयू नदी के किनारे पले- बढ़े थे, इस वजह से ये हिंदू लोगों को पूजनीय स्थल है।

हनुमान गढ़ी

साईं नगरी में मौजूद पवन पुत्र हनुमान को समर्पित एक मंदिर है जो 10 वीं शताब्दी का है। ये अयोध्या के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। अयोध्या जाने से पहले भक्त हनुमान गढ़ी दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान हनुमान यहां से अयोध्या नगरी की रक्षा करते हैं।

 

गुलाब बारी

वैदादी नगर में स्थित गुलाब बारी फैजाबाद के तीसरे नवाब, नवाब शुजा- उद- दौला और उनके माता- पित का मकबरा है। इसे गुलाब के बगीचे में भी tourists का आना- जाना लगा रहता है।

नागेश्वरनाथ मंदिर

भगवान नागेश्वरनाथ से स्थिति ये मंदिर इसलिए खास है क्योंकि इसका निर्माण भगवान राम के पुत्र कुश ने करवाया था।

दशरथ भवन

ये अयोध्या के शासक राजा दशरथ और भगवान श्री राम के पिता के मूल निवास है। बड़ा स्थान या बड़ी जगह के नाम से प्रसिद्ध, दशरथ महल में राजा राम के भव्य मंदिर हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur