रमजान के महीने में दिल्ली की कर रहे हैं सैर तो इन 5 जगह को जरुर करें Explore

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 05:40 PM (IST)

रमजान का महीना चल रहा है जो मुस्लम धर्म के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह को पूरे मन से याद करते हैं। वहीं महीने के आखिर में ईद का त्योहार मनाया जाता है। बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इस त्योहार को लेकर उत्साहित रहते हैं। इस मौके पर लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने भी जाते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं तो यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां रमजान और ईद में घूमने जा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।

जामा मस्जिद

रमजान के मौके पर पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने से बेहतर क्या हो सकता है। शाम के वक्त रोजा इफ्तार के लिए जामा मस्जिद के पास ही लजीज व्यंजन मिल जाएंगे। बच्चों या दोस्तों संग यहां इफ्तार करने जा सकते हैं।

हज़रत निज़ामुद्दीन

अल्लाह से इबादत करने के लिए हज़रत निज़ामुद्दीन भी जा सकते हैं। यहां पर रमजान के मौके पर आने पर आपको काफी शांती महसूस होगी।

चांदनी चौक

रमजान के महीने से ही ईद की तैयारी शुरु हो जाती है। ईद की तैयारी के लिए काफी खरीदारी करनी होती है। इसके लिए आप चांदनी चौक जा सकते हैं। यहां परिवार के साथ ईद के लिए खूबसूरत और सस्ते में कपड़े  मिल जाएंगे, साथ ही शाम को इफ्तार के वक्त परांठे वाली गली से लजीज पकवानों का स्वाद भी उठा सकते हैं।

खान मार्केट

परिवार या दोस्तों के साथ खान मार्केट जा सकते हैं। खान मार्केट में खरीदारी करने के साथ ही लजीज पकवान का स्वाद लेने को मिलेगा। रोजा इफ्तार के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां बजट में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन मिल सकते हैं, साथ ही खरीदारी भी कम पैसों में हो जाएगी।

पुराना किला

दोस्तों संग रमजान के महीने में या ईद के समय दिल्ली का पुराना किला घूमने जा सकते हैं। हालांकि मौसम गर्म हो या तेज धूप में यहां जाने से बचें। बल्कि सुहाने मौसम में पुराने किले में घूमने और मस्ती का आनंद उठा सकते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur