Chocolate Day Special: चॉकलेट से है प्यार तो जरुर करें इन 5 जगहों की सैर

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 03:26 PM (IST)

चॉकलेट हर किसी कि पसंदीदा होती है। खाने के बाद मुंह  का टेस्ट सही करना हो या रुठे हुए पार्टनर का मूड। यह सारे ही काम चॉकलेट बड़े ही आसानी से कर देती है। हस साल फरवरी में वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन लोग जिस किसी को भी अपनी जिंदगी में खास मानते हैं उन्हें चॉकलेट देते हैं। आज चॉकलेट डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही देशों के बारे में जहां हर चॉकलेट लवर को एक बार तो जरुर जाना चाहिए...

1. बेल्जियम

चॉकलेट का नाम सुनते ही जिस देश का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है वह है बेल्जियम। अपने खास तरह के चॉकलेट के स्वाद और डिजाइन के लिए बेल्जियम पूरी दुनिया में फेमस है। यहां मिलने वाले ब्रूसेल्स चॉकलेट आपको स्वाद की अलग ही दुनिया में ले जाएंगी। इस देश की चॉकलेट इतनी फेमस है कि नेता-अभिनेता सभी यहां के चॉकलेट्स के दीवाने हैं। यहां की सरकार ने अपने चॉकलेटों का स्टैम्प तक छपवा दिया है।

2. स्विट्जरलैंड

 भारतीय फिल्मों में सबसे ज्यादा रोमांटिक दिखाई देने वाली जगहों में से एक है स्विट्जरलैंड की चॉकलेट भी दुनिया भर में बड़े चाव से खाई जाती है। यहां आपको दुनिया में मिलने वाली हर तरह चॉकलेट अच्छे और सस्ते दामों में मिल जाएगी। यहां चॉकलेट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कोका पाउडर को काफी बारिकी से चुना जाता है। इसके बाद बड़ी ही सावधानी से और बिना किसी गलत से इसकी टेस्टी चॉकलेट बनाई जाती है।

3. जर्मनी

जर्मनी भी चॉकलेट लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन कहा जाता है। यहां आपको चॉकलेट के साथ मार्शमेलौज की भी बहुत सारी वैरायिटी देखने को मिलती है। खास बात यह है कि आपको इस देश में चॉकलेट का म्यूजियम भी दिखाई देगा। जहां आप ना सिर्फ पुरानी चॉकलेट के बारे में जानकारी मिल जाएगी, बल्कि 1993 में बने इस म्यूजियम में आप चॉकलेट बनाने का तरीका भी सीख जाएंगे।

4. ऊटी

भारत के सबसे रोमांटिक जगहों में से एक ऊटी में भी आप चॉकलेट का मजा ले सकते हैं। खास बात ये हैं कि यहां आपको मशीन से बने फैंसी चॉकलेट कम और हैंडमेड चॉकलेट ज्यादा खाने को मिल सकते हैं। इन चॉकलेट्स में आपको मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स ज्यादा खाने को मिल जाएंगे।

5. न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क सिटी को चॉकलेट सिटी भी कहा जाता है। यहां आपको वाइट चॉकलेट्स की बहुत सी वैराइटी देखने को मिल जाएगी। इस देश में एक पूरा बाजार चॉकलेट पर हैं। यहां की दो घंटे की सैर आपकी चॉकलेट क्रेविंग को और बढ़ा देंगी।

Content Editor

Charanjeet Kaur