सनसेट देखने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें!

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 07:38 PM (IST)

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। कपल्स घूमने के लिए एेसी जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां जाकर वो अपने पार्टनर के और करीब आ सकें। वहीं, कुछ लोग एेसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां वो सनसेट का पूरा मजा ले सके। आज हम आपको कुछ एेसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो सनसेट के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां से सूरज के निकलने और ढलने का नजारा बहुत खूबसूरत होता है। 

1. हेवलॉक बीच अंडमान
कई लोग यहां सनसेट का नजारा देखने के लिए जाते हैं। हेवलॉक बीच अंडमान का सनसेट दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को मिलेगी। 

2. सनसेट प्वाइंट माउंट आबू
गर्मियों के दिनों में यहां सनसेट का नजारा देखने योग्य होता है। माउंटआबू का सनसेट प्वाइंट नक्की झील के साउथ वेस्ट में स्थित है जो एक बेहतरीन नजारे के लिए जाना जाता है।

3. सनसेट प्वाइंट रण कच्छ
यहां आपको दूर तक सफेद जमीन ही देखने को मिलेगी। यहां जब सूर्य के नीचे उतरने का समय आता है तो यही सफेद जमीन जैसे सोना लगने लगती है। सभी लोग इस नजारे को देखते ही रह जाते हैं। 

4. कन्याकुमारी 
यहां का सनसेट फोटोग्राफी के लिए बैस्ट माना जाता है। कन्याकुमारी सनसेट दुनियाभर में मशहूर है। कई लोग इस सनसेट का नजारा देखने के लिए आते हैं। 

5. पुष्कर राजस्थान
दुनिया के मशहूर सनसेट में से एक है पुष्कर का सनसेट। पुष्कर भारत का सबसे पुराना शहर है जोकि जानवरों के मेले के लिए काफी मशहूर है।

Punjab Kesari