Pink कलर डैकोरेशन का छाया ट्रैंड, यूं दें घर को क्लासी लुक

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 01:28 PM (IST)

फैशन की तरह होम डेकोरेशन में ट्रेंड भी समय के साथ बदलता रहता है। जहां पहले ब्राइट यैलो, ब्राउन ग्रे का ट्रैंड ज्यादा देखने को मिलता था वहीं आजकल लोग पिंक कलर करवाना पसंद कर रहे हैं। गर्मियों के लिए पिंक कलर बेस्ट भी है क्योंकि यह रंग आंखों को ठंडक देता है। जबकि वास्तु के अनुसार गुलाबी रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और इससे मानसिक शांति मिलती है।

जहां गुलाबी रंग दीवारों को क्लासी लुक देता है वहीं आप इस रंग के फर्नीचर, कर्टन्स, डोरमेट आदि से घर को डिफरेंट लुक दे सकते हैं।

आप भी अपने घर को इस रंग में रंगना चाहती हैं तो यहां हम आपको कुछ आइडियाज देंगे, जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput