Bridal Trend: रैड नहीं दुल्हनों में बढ़ी Pink लहंगे की डिमांड

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 11:03 AM (IST)

भारतीय दुल्हनें अपने वेडिंग डे पर एक खास छाप छोड़ती हैं और अपनी शादी के दिन को खास बनाने के लिए वह हर कोशिश भी करती हैं। भले ही कोरोना के कारण लोग कम लोगों के साथ शादियां कर रहे हो लेकिन दुल्हनें ट्रेंड फॉलो करने से पीछे नहीं हट रही।

पहले के समय में जहां दुल्हनें अपनी शादी के लिए सिर्फ लाल लहंगा चुनती थी वहीं अब पेस्टल, पिंक कलर्स ट्रेंड बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से लेकर नेहा धूपिया, सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी अपनी शादी के लिए पिंक लहंगा ही चुना था।

अब लाल की बजाए पिंक कॉम्बिनेशन्स लहंगे दुल्हनों की पसंद बने हुए हैं। अगर आप भी शादी के लिए पिंक लहंगा ढूंढ रही है तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। साल 2020 में यह रंग दुल्हनों के लिए ड्रीम कलर साबित होगा।

चलिए हम आपको कुछ ब्राइडल पिंक लहंगे दिखाते हैं जो ना सिर्फ आपको पसंद आएंगे बल्कि उनपर जचेंगे भी खूब...

Content Writer

Anjali Rajput