आपकी इन्हीं आदतों की वजह से चेहरे पर निकल आते हैं पिंपल्स

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 06:20 PM (IST)

नैचुरल ग्लों ही चेहरे की असली खूबसूरती है। चेहरे पर मुंहासे हो जाएं तो मेकअप से इन्हे छुपाना भी मुश्किल हो जाता है। बार-बार स्किन पर होने वाले ये पिंपल्स परेशानी का कारण बन जाते हैं और कई बार इनकी वजह समझ पाना भी परेशानी में डाल देता है। आप भी इसी तरह की किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो हो सकता है इनकी वजह आपकी ही कुछ गलतियां हो। जिसके कारन बार-बार पिंपल्स परेशान कर रहे हैं। 

मीठे का ज्यादा सेवन
अपने आहार में जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से भी चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। चेहरे को पिंपल फ्री रखना चाहते हैं तो मीठा खाना कम कर दें। 

एक्सरसाइज के बाद न नहाना
कुछ लोग रोजाना जिम में एक्सरसाइज करते हैं। इसके बाद थकावट या फिर आलस की वजह से नहाते नहीं। स्किन पर जमी गंदगी जब साफ नहीं होती तो पिपंल होने शुरू हो जाते हैं। 

मसालेदार खाने के सेवन
कुछ लोग मसालेदार खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जो पिंपल की खास वजह है। चेहर पर नैचुरल ग्लो बनाएं रखना चाहते हैं तो कम मिर्च मसाले वाले खाना का सेवन करें। 

हाइजीन न रखना
स्किन और बालों की सफाई रखना बहुत जरूरी है। बालों में जमा गंदगी रूसी का कारण बनती है। जिससे स्किन के पोर्स बंद होने शुरू हो जाते हैं। इससे मुंहासे होने लगते हैं। 

जंक फूड
पिज्जा,बर्गर,न्यूडलस जैसे जंक फूड खाने से स्किन प्रॉब्लम होनी शुरू हो जाती है। स्किन हैल्दी रखना चाहते हैं तो जंक फूड का सेवन कम करें। 

स्मोकिंग
धूम्र पान करने से स्किन को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। जिसका असर स्किन पर देखने को मिलता है। इससे पिंपल्स होने लगते हैं। 
 

Punjab Kesari