एक रात में पाए पिंपल्स से छुटकारा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2016 - 05:35 PM (IST)

शादी, पार्टी या कोई भी फंक्शन हो आप अपना लुक हमेशा परफेक्ट चाहती हैं इसलिए आप आउटफिट्स से लेकर मेकअप तक हर चीज़ पर पूरा ध्यान देती है लेकिन अगर पार्टी में जाने से ठीक एक दिन पहले आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाए, तो ये आपका लुक खराब करने के लिए बहुत है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो एक रात में पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

1.आइस क्यूब

एक पतले कपड़े में आइस क्यूब बांधकर इसे पिंपल्स पर रखें। हर एक घंटे के बाद ऐसा 3,4 बार करें। बर्फ की ठंडक ब्लड वेसल्स को टाइट करने के साथ-साथ रैशेज़ और हर तरह के सूजन को भी कम करता है। 

2.लहसुन

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीसेप्टिक प्रोपर्टीज़ मौजूद होता है।  लहसुन की एक कली लें और इसे दो हिस्सों में काट लें। अब इसे अपने पिंपल्स पर रगड़ें। रातभर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें और सुबह पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। ये पिंपल्स को ठीक करने में भी बहुत असरदार होता है।

3.पेनकिलर ऐस्प्रिन

पिंपल्स को जल्दी हटाने में ये भी एक बहुत असरदार तरीका है। 5-7 ऐसप्रिन टैबलेट को पानी में घोलकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने प्रॉब्लम एरिया पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। 

4.शहद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बैक्टीरिया को फैलने से रोकता हैं। पिंपल पर शहद लगा कर इसे बैडिज से कवर कर लें और रात भर इसी तरह रहने दें। सुबह इसे हटाकर पानी से साफ कर लें। 
 

Punjab Kesari