हूबहू करीना की तरह ही हैं उनका Baby boy तैमूर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2017 - 07:48 PM (IST)

फैशनः बी-टाउन के सबसे रॉयल कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान हमेशा किसी न किसी कारण चर्चा में रहते है। बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन बेबो यानि की करीना कपूर हमेशा अपने ग्लैमरस लुक से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। 20 दिंसबर 2016 को करीना ने बेटे को जन्म दिया। उनके बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा गया। 

यह तो हम सब जानते ही है कि सभी लोगों की नजरें बॉलीवुड सेलेब्स पर टिकी रहती हैं। बॉलीवुड हीरो क्या करते है या फिर कहा जाते है इसके बारे में  उनके फैंन पूरी खबर रखते हैं। एेसे ही करीना के फैंन भी उनकी नई लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। डिलीवरी के बाद करीना को कई बार फैमिली और फेड्स के साथ देखा गया। यहीं नहीं, करीना वर्कआउट करके अपने वजन को भी कम कर रही है, जिसके तस्वीरें इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रही है। 

करीना के बेटे तैमूर अली खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। तैमूर बिल्कुल अपनी मम्मी करीना की तरह है। अगर आप करीना की बचपन की तस्वीर देखे तो आप भी कहेंगे कि तैमूर अपनी मां की तरह ही दिखता है। आज हम आपको करीना की बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे है जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रही है और उनका बेटा भी उन्ही की तरह क्यूट है।

Punjab Kesari