पीरियड्स टाइम पर भी आएंगे और दर्द भी नहीं होगा, ऐसा है यह नुस्खा

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 11:07 AM (IST)

हर महीने पीरियड्स आना हर महिला के लिए बहुत ही जरुरी होते है लेकिन कई बार बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ते वजन या गलत खान-पान के कारण महिलाओं को रेगुलर पीरियड्स नहीं आते है। जिस कारण उन्हें कई तरह की बीमारियों, चिड़चिड़ापन, गुस्से का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स न आने के कारण अगर अंडेदानी या बच्चेदानी में बनी गांठे है तो उसका इलाज डॉक्टर से करवाना चाहिए लेकिन अगर इसका कारण गलत खान-पान, हार्मोन है तो इस देसी नुस्खे से आपको काफी आराम मिलेगा। इससे न केवल आपको पीरियड्स टाइम पर आएगा बल्कि इस दौरान होने वाली दर्द भी कम हो जाएगी। 

साम्रगी

 5 ग्राम काले तिल का पाउडर

1 गिलास पानी

विधि 

जब आपके पीरियड्स आने वाले हो उससे 5 दिन पहले आपको तिल का काढ़ा बना कर लेना है। 5 ग्राम तिल के पाउडर को एक गिलास पानी में डाल कर तब तक उबाले जब तक पानी आधा न रह जाए। इसके बाद सुबह-शाम इसका सेवन करें। इसके बाद जब पीरियड्स आ जाए तब इसका सेवन करना बंद कर दें।
 

Content Writer

khushboo aggarwal