क्या आपको भी Periods की डेट नहीं रहती याद? हर महीने इन लक्षणों से मिलते हैं संकेत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 01:06 PM (IST)

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स आते हैं, लेकिन कई बार महिलाएं डेट भूल जाती हैं। ऐसे आड़े वक्त कई बार वो घर से बार बाहर होती हैं और उनके पास पैड तक भी नहीं होता । कई सारी महिलाएं इन हालातों से गुजर चुकी हैं। लेकिन आपको बता दें शरीर पीरियड्स से 3-4 दिन पहले ही कुछ संकेत देने लगता है, जिसपर अगर आप गैर करें तो आपको कभी भी पीरियड्स की डेट नहीं भूलेगी। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

अचानक से वजन बढ़ना

पीरियड्स के दौरान होने वाले हॉर्मोनल बदलावों के कारण कुछ महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। ये प्रोजेस्टेरोन हार्मोन से जुड़ा हुआ हो सकता है। पीरियड्स शुरु होने से पहले प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर ज्यादा हो जाता है, जिसके चलते शरीर में सूजन के साथ वजन बढ़ने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

एक्सरसाइज करने में मुश्किल होना

पीरियड्स से पहले प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ने से एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। प्रोजेस्टेरोन हार्मोंन का स्तर बढ़ने के कारण आपको वर्कआउट करने के बाद थकावट ज्यादा हो सकती है और शरीर में दर्द भी बढ़ जाता है।

माइग्रेन

कई महिलाओं को सिरदर्द या माइग्रेन जैसे लक्षण हो सकते हैं। माइग्रेन का दर्द रहने के कारण कई बार उल्टी और मितली की समस्या भी हो सकती है। ये समस्या एस्ट्रोजेन हार्मोन के स्तर में काफी हद तक गिरावट आ जाती है। आपको बता दें, पीरियड्स में होने वाले माइग्रेन लंबा हो सकता है।

ब्रेस्ट में दर्द

महिलाओं को ब्रेस्ट में भी हल्का दर्द, चुभन, सूजन महसूस हो सकती है। इसका कारण है प्रोजेस्टेरोन हार्मोंन हो सकता है। कई बार महिलाओं को पीरियड्स में 2- 3 दिन तक ये समस्या रह सकती है।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

पीरियड्स के दौरान पेट खराब औक कब्ज की समस्या से भी दो- चार होना पड़ सकता है। वहीं कई बार डायरिया की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में महिलाएं खुद को ज्यादा से ज्यादाा हाइड्रेट रखें।

हर महीने पीरियड्स आने से पहले आपको ये सारी समस्याएं या कोई एक समस्या हो सकती है, तो समझ जाएं की ये संकेत है।

Content Editor

Charanjeet Kaur