सिजेरियन डिलिवरी के बाद Periods में आते हैं 5 बदलाव

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 05:57 PM (IST)

सिजेरियन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बच्चे का जन्म सर्जरी के द्वारा होता है। इस प्रक्रिया में बच्चे का जन्म मां के पेट के निचले हिस्से और गर्भाशय में चीरा लगाकर किया जाता है। आजकल भले ही मेडिकल के स्तर पर काफी डेवलपमेंट हो गई है लेकिन फिर भी इससे प्रेग्नेंट महिला को बहुत जोखिम होता है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं शरीर में कई तरह के हार्मोंनल बदलाव देखने को मिलते हैं और पीरियड्स से जुड़े भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं जिनसे पहली बार मां बनी औरतों को काफी मुश्किल और दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

 

डिलीवरी के बाद पीरियड्स रुटीन

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड्स को लेकर भी कई महिलाएं परेशान रहती हैं। इस प्रॉब्लम को ध्यान में रखते हुए हम आपको सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। साथ ही हम आपको सिजेरियन के बाद पीरियड्स शुरु होने का समय, पीरियड्स में होने वाले बदलाव और इनपर असर डालने वाली बातों के बारे में बताएंगे-

 

पहला पीरियड देर से आना

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पहला मासिक धर्म या पीरियड देर से आ सकता है लेकिन ऐसा होना जरूरी भी नहीं। कम मामलों में ऐसा होता है। पहला पीरियड कुछ ज्यादा या कम समय तक भी रह सकता है।

हार्मोनल बदलाव पर डिपेंट 

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड्स महिला की हेल्थ पर निर्भर करता है। कुछ महिलाओं में हार्मोनल बदलाव आते हैं जिसकी वजह से भी पीरियड में बदलाव की संभावना होती है। अगर सिजेरियन डिलीवरी के 3 महीने बाद भी पीरियड नहीं आता है तो फिर डॉक्टर से इस बारे में बात करना जरूरी होता है। 

ज्यादा ब्लीडिंग की दिक्कत

सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर 4 से 7 दिन और 28 दिनों के चक्र से पहले ही पीरियड्स की दिक्कत भी रहने लगती हैं लेकिन अगर ऐसा बहुत बार हो रहा है और बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है तो आपको इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

 

पीरियड के वक्त बुखार

सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर पीरियड के समय आपको बुखार होता है लेकिन हर बार होने पर जांच करवाएं। 

 

अगर लंबे वक्त तक रहें पीरियड

सिजेरियन के बाद होने वाला पीरियड अगर 7 दिनों से ज्यादा समय तक रहता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 


पीरियड्स में दर्द 

सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर आपको पीरियड आता है और दर्द बहुत ज्यादा होता है तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

Content Writer

Anjali Rajput