लोहड़ी में खुद को ऐसे दें Perfect Punjaban Look

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2018 - 06:25 PM (IST)

नववर्ष की शुरूआत में ही साल का पहला त्योहार लोहड़ी की तैयारी बड़ी जोरो से शुरू हो जाती है। उत्तरी भारत में मनाया जाने वाले लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी में समाहित शब्द ‘ल’-को लकड़ी, ‘ओह’-को सूखे उपले (गोह) तथा ‘ड़ी’-को रेवड़ी का प्रतीक माना गया है। लोहड़ी आते ही बाजार मूंगफली, रेवड़ी, गज्जक व मक्के के भूने दानों से सज जाते हैं। पंजाब में जिन घरों में लड़के का जन्म हुआ हो या फिर जिस घर में लड़के की शादी हुई हो उन घरवालों को लोहड़ी का स्पैशल इंतजार होता हैं क्योंकि उन घरों में इस दिन धूना लगा कर, पार्टी करके लोहड़ी का त्योहार स्पैशल तरीके से मनाया जाता हैं। आजकल तो लोग लड़की के पैदा होने पर भी लोहड़ी मनाते हैं। 
 


इसके अलावा लोहड़ी का इंतजार सबसे ज्यादा अगर किसी को होता है तो वे होती हैं पंजाबी कुड़ियां। पंजाब की कुडिया इस दिन पूरी पंजाबन ना दिखे ऐसा हो ही नही सकता। फुल्लकारी,पंजाबी जूती,ज्वैलरी,चूड़िया आदि के बिना तो श्रृंगार अधूरा है। इस दिन आप भी पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये टिप्स। 

सूट सिलैक्शन हो खास
त्योहार का दिन हो तो इस समय पैस्टल नहीं बल्कि चटक रंग  यानि मैरुन, रेड, चेरी रेड, ऑरेंज, ग्रीन, गोल्डन,हैवी एम्ब्रायडरी, रेशमी कढ़ाई, सीक्वेंन्स और जरी की कढाई के सूट अच्छे लगते हैं। 

हैवी दुप्पटे
अगर आपका सूट भारी कढ़ाई के हैं, तोे आप इसके साथ प्लेन दुप्पटा ही लें और आप प्लेन पटियाला सूट पहन रही हैं तो उसके साथ हैवी फुलकारी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक को और भी अटरैक्टिव बना देगा। 

ज्वैलरी हो स्टाइलिश 
पंजाबी सूट के साथ स्टाइलिश ज्वैलरी न पहनी जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अपनी लुक को पूरा करने के लिए सूट के साथ झुमके जरूर पहनें। 

परांदे से पाएं कंपलीट लुक
फैस्टिव सीजन में पूरी तरह से अपनी लुक को ट्रेडिशन में रंगना चाहती हैं तो इस बार परांदे के साथ हेयर स्टाइल बनाएं। आप सूट के रंग जैसा ही परांदे का रंग सिलैक्ट करें। आप सिंपल चोटी या फिर फ्रेंच ब्रीड की चोटी के साथ परांदा लगा कर अपनी लुक में चांद लगा सकती हैं। 


पंजाबी जूती
पटियाला सूट के साथ पंजाबी जूती बहुत ग्रेसफुल लगती है। अपने सूट के रंग से मेल खाती पंजाबी जूती ले सकते हैं। आजकल सिक्वेंस,पॉम-पॉम फ्लावर,फुलकारी वाली या एम्ब्रायडरी वर्क वाली पंजाबी जूती भी मार्किट में खूब चलन में है। 

 


 

Punjab Kesari