परफेक्ट हसबैंड रणवीर ने भीड़ में प्रेग्नेंट बीवी को किया प्रोटेक्ट, फैंस को याद आया पुराना टाइम

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 12:36 PM (IST)

एक अच्छा पति वही होता है जो अपनी पत्नी की भावनाओं का सम्मान  करे और हर परिस्थिति में उसका साथ दे। हर लड़की भी यही चाहती है कि उसका पार्टनर केयरिंग हो। दीपिका पादुकोण इस मामले में बेहद लकी हैं क्योंकि रणवीर सिंह जिस तरह उनका ख्याल रखते हैं वह काबिले तारीफ। जल्द ही माता- पिता बनने जर रहे इस कपल से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसे देख आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कल ही अपने फैन्स के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। जहां एक तरफ उन्हें बधाइयां मिल रही थी तो वहीं दूसरी तरफ दोनों  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे। उन दोनों को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। 


ऐसे में रणवीर अपनी प्रेग्नेंट बीवी को प्रोटेक्ट करते दिखाई दिए। उनके इस तस्वीर ने वो समय याद दिला दिया जब रणवीर अपनी शादी के तुरंत बाद मुंबई हवाई अड्डे पर दीपिका की सुरक्षा करते नजर आए थे। उस समय भी उन्हाेंने अपनी पत्नी को ऐसे ही  बांहों में भरकर भीड़ से बचाया था। इस तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 


खास बात यह है कि इतनी भीड़ को देखकर भी उन्हें गुस्सा नहीं आया बल्कि बड़े आराम से दीपिका के पीछे आए और दोनों हाथों से उन्हें प्रोटेक्ट किया और हंसते-मुस्कुराते हुए वहां से आगे बढ़ गए। ये सब देखकर लोग उन्हें  सुपर हसबैंड का टैग दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लुक की बात करें तो दोनों  सफेद आउटफिट में ट्विन करते नजर आए। पैपराजी ने उनका फूलों और केक से स्वागत किया। मता- पिता बनने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। पैपराजी ने तो दीपिका को यह तक कह दिया कि बधाई हो हम मामा बन गए हैं। 

Content Writer

vasudha