अपनी ही गलतियों से Lover को खो बैठते हैं इन 4 राशियों वाले लोग! - Nari

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 01:33 PM (IST)

प्यार एक एेसा अहसास है जिसको हर कोई जिंदगी में एक बार तो जरूर महसूस करना चाहता है। मगर जरूरी नहीं कि हर किसी को सच्चा प्यार मिले। कुछ राशियों के लोग एेसे भी होते हैं जो चाहे जितनी भी कोशिश कर लें उनका सच्चा प्यार किसी ना किसी वजह से उनसे दूर हो ही जाता है। 

 

आज हम आपको ऐसी कुछ राशियों के बारे में बताने जा रहें है जो अपनी ही गलतियों से लवर को खो बैठते हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

 

1. सिंह राशि


देखने में खूबसूरत सिंह राशि वाले लोगों के अंदर बहुत ज्यादा गुस्सा होता है। अपने गुस्से की वजह से ही यह अपने प्यार को खो देते हैं। 

 

2. मिथुन राशि
इस राशि वाले लोगों के लिए प्यार से ज्यादा अपना करियर मायने रखता है। हर समय अपने करियर को बानने में लगने रहने से इनका कोई भी रिश्ता ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता। 

 

 

3. कुंभ राशि
प्यार के मामले में कुंभ राशि के लोग बहुत ज्यादा बदकिस्मत होते हैं। यह जीवनभर सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं। मगर इनकी तलाश कभी भी खत्म नहीं होती। 

 

4. कन्या राशि
कन्या राशि के लोग अपने पार्टनर की तुलना दूसरों से करते हैं। इसी वजह से उनकी जिंदगी में आया सच्चा प्यार भी इनको छोड़कर चला जाता है। इनमें दूसरी सबसे बड़ी खामी होती है कि यह कभी भी अपनी गलती को नहीं मानते। 

Content Writer

Nisha thakur