सिल्क साड़ी...भारी हार...कातिलाना निगाहें, रानी बनी ऐश्वर्या की खूबसूरती को देखते रह गए लोग

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 04:03 PM (IST)

तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम और अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इसी बीच ऐश्‍वर्या राय के रॉयल लुक ने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। उनके इस लुक को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। 


Pazhuvoor की रानी नंदिनी के रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन वाकई क्वीन ही लग रही हैं। सिल्क साड़ी, गले में भारी हार, कानों में झुमका, माथे में मांगटीका उनकी हर चीज कमाल की लग रही है। 


कातिलाना निगाहें उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि  एश्वर्या के किरदार को सजाने के लिए 18 शिल्पकारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।


बताया जा रहा है कि फिल्म में एश्वर्या ने जो आभूषण पहने हैं, उसे हैदराबाद के किशनदास एंड कंपनी द्वारा डिजाइन किया गया था।  जिसमें बिना कटे और कीमती रत्न पन्ना, माणिक और पीले नीलम शामिल है। 

ऐश्वर्या राय के इस लुक को देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि रानी के लुक में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। 
 

Content Writer

vasudha