अंबानी की छोटी बहू को जामनगर में देख खुशी से झूमे लोग, कपल के रास्ते में बिछा दिए फूल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 10:59 AM (IST)

अनंत- राधिका की शादी की पूरा देश खुशियां मना रहा है। इस साल की सबसे बड़ी शादी के लाखाें लोग गवाह बने। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर देश- विदेश के कई जाने-माने चेहरे इस कपल के खास दिन में शामिल हुए। वहीं आम जनता ने सोशल मीडिया के जरिए  इस ग्रैंड वेडिंग को एंजॉय किया। अब जब न्यूली मैरिड कपल लोगों के बीच पहुंचा तो उनका बेहद ही शानदार तरीके से स्वागत किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अनंत- राधिका सिर्फ अंबानी परिवार से नाता रखने के कारण ही नहीं बल्कि अपनी सादगी और मासूमियत के कारण भी लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाए हुए हैं। तभी देश भर के लोग उन पर प्यार लुटा रहे हैं। अब न्यूली वेड कपल गुजरात के जामनगर पहुंचा जहां उनका काफी गर्मजोशी से और भव्य स्वागत किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

याद हो कि अनंत-प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत गुजरात के जामनगर में हुई थी, ऐसे में इस जगह से उनका खास लगाव है। अनंत-राधिका के स्वागत के लिए पूरी सड़क को फूलों से सजाया गया, फिर उनकी आरती उतारकर वेलकम किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, शहनाई और फूलों की बारिश भी हुई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

लोगों का इतना प्यार देख कपल काफी खुश नजर आया। इसके बाद कपल ने गाड़ी में सवार होकर हाथ लोगों का अभिभावदन किया।इस कपल की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे।  सड़क के दोनों तरफ खड़ी भारी भीड़ उनपर गुलाब की पंखुड़ियां बरसा रहे थे। नई नवेली दुल्हन पिंक कलर का सूट पहनकरक जामनगर पहुंची। उनकी सादगी से हर कोई इंप्रेस हुआ। अनंत भी अपनी दुल्हनिया राधिका से ट्विनिंग करते हुए डार्क पिंक कलर के कुर्ते में नजर आए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static