चेहरे का ये क्या हाल कर लिया... भूमि पेडनेकर के मोटे होंठ देखकर परेशान हुए लोग

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 10:45 AM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। बहुत से स्टार ने खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। हालांकि कई बार  ज्यादा खूबसूरत दिखने के चक्कर में वह अपना पूरा चेहरा ही बिगाड़ देते हैं। जान्हवी कपूर, प्रिंका चोपड़ा समेत कई  हीरोइनें प्लास्टिक सर्जरी को लेकर तानें सुन चुकी हैं, अब इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर का नाम भी जुड़ गया है।


एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल  किया। दरअसल भूमि हाल ही में  मुंबई में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में ब्लैक कलर ड्रेस' में नजर आई। स्लीक बन हेयरस्टाइल और ब्लैक हील्स के साथ उनका लुक बेहद शनदार लग रहा था, लेकिन लोगों का ध्यान जैसे ही उनके चेहरे पर गया तो वह हैरान रह गए।

इस दौरान एक्ट्रेस के लिप्स थोड़े अलग लग रहे हैं।नेटीजेंस ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि भूमि पेडनेकर ने लिप सर्जरी करवाकर अपना फेस में कुछ  बदलाव किया है। बग फिर क्या था ये तस्वीर आते ही लोगों ने उन्हें सुनानी शुरु कर दी। नेटिजंस का कहना है कि वह  डरावनी और अजीब लग रही हैं। 

इससे पहले भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर जो भी तस्वीरें शेयर की थी उस पर भी उनके होंठ सूजे हुए लग रहे थे।  एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आप नैचुरल ब्यूटी थी, आपको लिप फिलर्स की जरूरत नहीं थी। एक अन्य ने लिखा-  ''उनमें वह देसी अपील थी, जिससे लड़कियां जुड़ जाती थीं। वह जैसी दिखती थीं और अभिनय करती थीं, उसके आधार पर उन्हें भूमिकाएं मिल रही थीं। आश्चर्य है कि उन्होंने अपना सारा चेहरा क्यों खराब कर लिया।'' 

Content Writer

vasudha