इस अनोखे बरगद के पेड़ पर लोग बांधते हैं पालना, यहां आने से मिलता है संतान सुख

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 02:54 PM (IST)

हिन्दू परंपरा में बरगद का पेड़ पूज्य माना जाता है। कहा जाता है कि इसकी छाया सीधे मन पर असर डालती है , और मन को शांत बनाये रखती है। मान्यता यह भी है कि रोजाना बरगद की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। मध्य प्रदेश के दमोह में भी ऐसा ही एक पेड़ है, जिसे संतान सुख देने वाला माना गया है। तभी तो इस पेड़ के नीचे सैंकड़ों पालने लटके हुए हैं। 


दूर- दूर से आते हैं लोग 

संतान की चाह में पति-पत्नी दूर- दूर से यहा पहुंचते हैं और संतान प्राप्ति की मन्नत मांगते हैं। इस पेड़ के नीचे एक मंदिर भी है, जिसमें ठाकुर बाबा 'सिद्ध; की प्रतिमा स्थापित है।  मान्यता के अनुसार जो भी महिला सच्ची श्रद्धा से इस पेड़ की पूजा करती है  उन्हे जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होती है। मंदिर के पंडित की मानें तो  14 साल में करीब साढ़े चार हजार निसंतान दंपतियों की मन्नत यहां आकर पूरी हो गई है।

बाबा पूरी करते हैं मन्नत 

 मंदिर के पंडित के अनुसार इस पेड़ के दर्शन करने के बाद सालभर में खुशखबरी आ जाती है। मन्नत पूरी होने पर यहां आकर बरगद के पेड़ पर झूला बांधा जाता है। कहा जाता है कि जिनकी मन्नत एक बार में पूरी नहीं होती, उन्हें मिटटी के घोड़े चढ़ाने का वचन देना होता है, इसके बाद उनकी मन्नत बाबा पूरी कर देते हैं। 


बोतराई गांव में है ये पेड़

यह बरगद का पेड़ पथरिया ब्लॉक के बोतराई गांव में है।  पंडित ने इस पेड़ से जुड़ी कहानी बताते हुए कहा-  14 साल पहले यहां एक पत्थर रखा हुआ था। इस पत्थर को केवलारी गांव का एक व्यक्ति उठाकर अपने साथ ले गया। जब वह उसी गांव पहुंचे तो पत्थर उनसे चिपक गया। इसके बाद वे पत्थर लेकर उसी स्थान पर लौट आए| तभी से लोगों में कुछ पत्थर में शक्ति होने का अंधविश्वास जागने लगा और तब से ही लोग यहां आकर अपनी मन्नत मांगने लगे। 
 

Content Writer

vasudha