सावधान! इस ब्लड ग्रुप के लोगों को मच्छर काटने ज्यादा खतरा

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 10:47 AM (IST)

घर की ठीक साफ- सफाई का अच्छे से ध्यान रखने से मच्छरों के आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। असल में, पानी वाली जगह पर मच्छरों के होने का खतरा अधिक होता है। मच्छरों के काटने से शरीर में दर्द होने के साथ मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए लोग दवाइयों, कीटनाशक, क्रीम आदि चीजों का इस्तेमाल करते हैं। मगर फिर भी कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें मच्छरों के काटने की परेशानियों दूसरों के मुकाबले में ज्यादा होती है। इसके पीछे का कारण उनका ब्लड ग्रुप होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

नर नहीं मादा मच्छर के काटने का रहता है डर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नर मच्छर की जगह मादा मच्छर तेजी से काटती है। असल में, मादा मच्छर में सूंघने की क्षमता अधिक होती है। ऐसे में सांस छोड़ने से शरीर से निकली कार्बन डाईऑक्साइड गैस मच्छरों को अपनी ओर तेजी से आकर्षित करने का काम करते हैं। ऐसे में वह इंसान को काटती है। साथ ही मादा मच्छरों को प्रजनन प्रक्रिया के दौरान कुछ पोषक तत्वों की जरूरत होती है जो वह इंसान के खून प्राप्त करती है। 

इंसानी गंध से मच्छर आकर्षित होते हैं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इंसान के शरीर से निकले वाली गंध से मच्छर जल्दी ही आकर्षित हो जाते हैं। असल में जब शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है तो शरीर में बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। ऐसे में तेज गंध आने से मच्छर इंसानों को काटने के लिए जल्दी ही हमला कर देते हैं। जहां शरीर से पसीना आने से शरीर में यूरिक एसिड, लैक्टिक एसिड और अमोनिया जैसे तत्वों को बाहर निकलने में मदद मिलती है, वहीं दूसरी ओर इसकी तेज गंध से मच्छर के काटने का खतरा बढ़ता है।

इन ब्लड ग्रुप के लोगों को मच्छर काटने का ज्यादा खतरा

जापान में की गई रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ होता है। उन्हें मच्छर के काटने का ज्यादा खतरा होता है। बात अगर ब्लड ग्रुप 'ए' की करें तो इन्हें ब्लड ग्रुप 'ओ' की तुलना में मच्छरों के काटने का खतरा कम होता है। साथ ही 'बी' और 'एबी' ब्लड ग्रुप के लोगों को भी मच्छरों के काटने का खतरा कम ही होता है। ऐसे में ब्लड ग्रुप 'ओ' के लोगों को इससे ज्यादा खतरा होने से अपना अच्छे से ध्यान रखने की जरूरत है। 

इन बातों का रखें ध्यान 

- घर के अंदर या बाहर कहीं भी पानी जमा होने न दें।
- कॉटन व शरीर को पूरी तरह कव करने वाले कपड़े पहनें।
- घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। 
- समय- समय पर नहा कर बॉडी पर क्रीम लगाए। 
- हैल्दी डाइट लें।

 

Content Writer

neetu