इन 5 राशि वाले लोगों से न करें प्यार की उम्मीद!

punjabkesari.in Sunday, Mar 11, 2018 - 02:57 PM (IST)

प्यार करना, उसे निभाना और अंजाम तक पहुंचाना आसान नहीं है। कुछ लोगों की फितरत होती है कि वो रिश्ते में अपने मन मुताबिक परिस्थिति ना मिलने पर साथी को धोखा दे देते। दिल टूटने के बाद खुद को सम्भालना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर अाप एक बार प्यार में धाेखा खा चुके हैं, ताे दाेबारा पार्टनर काे चुनने में गलती न करें। आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि दिल तोड़ने में माहिर होती है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई हैं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। मगर इन राशि के लाेगाें से प्यार करने से पहले आप उन्हें एक बार परख ताे सकते ही हैं। तो चलिए जानते है कुछ ऐसी राशियों के बारे में, जोकि दिल तोड़ने में माहिर होती है।
 

दिल तोड़ने में माहिर होते है इन राशियों के लोग
1. वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को अगर लगता है कि सामने वाला उनके लायक नहीं तो यह उन्हें छोड़ने में एक सेकेंड भी नहीं लगाते। इस राशि के लोग अपने मन मुताबिक ही रिलेशनशिप में रहना पसंद करते है।

2. मिथुन राशि
इस राशि के लोग अपने मन की ही करते है, चाहें सामने वाले को बुरा लगे या अच्छा। इन लोगों को जीतना जल्दी प्यार का बुखार चढ़ता है, उतनी ही जल्दी उतर भी जाता है।
 

3. तुला राशि
अपने जीवम में संतुलन बनाए रखने वाले इस राशि के लोग किसी का भी दिल आसानी से तोड़ देते हैं। कड़वा बोलने वाले इस राशि के लोग अपने पार्टनर को ही बुरा बनाकर उन्हें छोड़ देते हैं।
 

4. धनु राशि
अपने करियर को अहमियत देने वाले इस राशि के लोग अपने काम में इतना बिजी हो जाते है कि पार्टनर को समय ही नहीं देते। कई बार तो अपने करियर के खातिर इस राशि के लोग अपने पार्टनर का दिल भी तोड़ देते हैं।

5. वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग कभी अपने पार्टनर को लेकर संजीदा हो जाते है, तो कभी उनकी तरफ देखना भी पसंद नहीं करते। इनके इसी स्वभाव का असर उनके रिलेशनशिप पर भी पड़ता है।

Punjab Kesari