रिश्तों को बहुत ज्यादा महत्व देते है 'A' नाम के लोग, जानें इसने कुछ सीक्रेट्स

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 12:27 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। अगर आप उनके स्वभाव के बारे में जानना चाहते है तो आप ज्योतिषशास्त्र की विधा का सहारा ले सकते है। क्योंकि उनका कहना है कि हमारे नाम का पहला अक्षर ही हमारी जिंदगी की सारी कहानी बयां कर देता है। इसी कड़ी में आज हम आपको 'A 'नाम वाले लोगों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते है उनके बारे में।
 

स्वभाव

ज्योतिषशास्त्र का कहना है कि यह लोग बहुत ही शांत स्वभाव के होते है। लेकिन इन्हे घूमने का बहुत शौकीन होता है। इन्हें लाइफपार्टनर भी ऐसा ही चाहिए होता है जो इन्हें नई-नई जगहें पर घुमाएं। कई बार वे अपनी समझदारी और अक्लमंदी के बल पर काफी सफलता भी हासिल करते हैं।

पढ़ाई में बहुत इंटेलिजेंट होते है ये लोग

लोग पढ़ाई में बहुत ही इंटेलिजेंट और स्मार्ट होते है, ये हमेशा क्लास में टॉप पर रहना चाहते है। ये कोई भी काम अच्छे तरीके से करते है। ये हमेशा कुछ न कुछ सीखना पसंद करते है। वह अपनी शिक्षा के दम पर जहा भी रहे वहा हायर पोस्टिशन पे रहते है। यह लोग अपनी शिक्षा और काम को लेकर बेहद प्रतिबद्ध होते हैं। ये आत्मनिर्भर और स्वतंत्र किस्म के इंसान होते है। A अक्षर वाले लोग शि‍क्षा या करियर के मामले में लक्ष्य तक पहुंचने से पहले हार मानने वालों में से नहीं होते है, और ये किसी भी काम को अंत तक पहुंचाने के लिए यह हर संभव प्रयास करते हैं।

रोमांटिक

यह लोग ज्यादा रोमांटिक नही होते है पर ऐसा नहीं है की रोमांस न करते। ये अपने प्यार और रिश्तों को बहुत ज्यादा महत्व देते है पर प्यार जताने में थोड़ा असहज महसूस करते है। ये अपनी दिल की बाते दूसरी से शेयर करने में यकीन न रखते है। अपनी भावनाओं को जताना इनके लिए संभव न होता पर ये एकांत में अपने प्यार का इजहार करते है। 'A ' नाम वाले लोग पब्लिक प्लेस में प्यार दिखाने में सहज न होते है पर ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा प्यार करते है।

करियर 

करियर की बात करें तो ऐसे लोग व्यापारी या उद्यमी हो सकते हैं, टीचर बन सकते हैं, शोधकर्ता या फिर इस तरह का कोई भी लीडरशिप रोल उनके लिए बेहतर होता है।  जिस चीज को चाहे उसे पाने की हर मुमकिन कोशिश करते है  पर इनके जीवन में सफलता बहुत संघर्ष से मिलती है। समय के साथ ये संघर्षशील बन जाते है और आखीर में सफलता पा ही लेते है। यह लोग व्यावहारिक सोच वाले होते हैं इसलिए इनके निर्णय अधिकतर सही साबित होते है।

 

 

 

 

 

 


 

 


 

Content Writer

Kirti