Saree Look: निक्की तंबोली के देसी लुक को देख होश खो बैठे लोग,  रिवीलिंग ब्लाउज पर टिकी नजरें

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 02:59 PM (IST)

बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली चर्चाओं  में रहना बखूबी जानती है। एक्ट्रेस भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादा दिखाई नहीं देती है, लेकिन इस सब के बावजूद उनकी फैन फोलिंग में कोई कमी नहीं है। वह अपने बोल्ड फैशन एक्सपेरिमेंट के चलते खबरों में छाई रहती है। हाल ही में उनका बेहद ही बोल्ड अंदाज देखने को मिला। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)


लेटेस्ट फोटोशूट में निक्की तंबोली साड़ी में नजर आ रही है। लाइट कलर की साड़ी के साथ  मरून कलर का चौड़ा बॉर्डर काफी कमाल का लग रहा है। सभी के निगाहें उनके  रिवीलिंग ब्लाउज पर ठहर गई, जिसके चलते  निक्की का काफी बोल्ड लग रहा है। 


इन तस्वीरों में निक्की की एक से बढ़कर एक बोल्ड अदाएं देखने को मिल रही है। साड़ी के साथ कैरी गया भारी- भरकम हार उनके लुक को राॅयल बनाने का काम कर रहा है। हैवी गोल्ड ज्वैलरी उनके पूरे गले को कवर कर रही थी। 


ये कहना गलत नहीं होगा कि तंबोली के ट्रेडिशनल लुक ने पूरी लाइमलइट लूट ली है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा और मेकअप भी सिंपल ही किया। 


इन फोटोज को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में दिल वाला आइकन भी शेयर किया है। उनके इस खूबसूरत, स्टाइलिश और  ट्रेडिशनल लुक की लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को इस अवतार में पहली बार देखा है। 


 

Content Writer

vasudha