ये विदेश नहीं अपना देश है... साल्ट लेक से गुजरती ट्रेन का नजारा देखते रह गए लोग

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 12:30 PM (IST)

हमारा  देश बदल रहा है, बीते कुछ समय से ऐसे नजारे देखने को मिल रहा है जिसका कल्पना लोगों ने नहीं की थी। हाल ही में एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर आपका भी वहां जाने का मन करेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी देश की खूबसूरती दिखाने के लिए भारत की सबसे बड़ी सॉल्ट लेक सांभर झील का एक वीडियो शेयर किया है जो हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है।


दरअसल रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ड्रोन कैमरे से शूट किया आठ सेकेंड का वीडियो जारी किया है, जिसमें  रेल एक ब्रिज से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- , 'भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय नमक झील पर सुंदर रेल यात्रा। ' यह वीडियो राजस्थान की सांभर झील का है जो देश में खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। 


इस वीडियाे को एक बार तो देखकर यकीन ही नहीं होता कि ये विदेश नहीं अपना देश है।  बता दें कि सांभर झील को रामसर स्थल भी कहा गया है, क्योंकि यहां फ्लेमिंगो और अन्य पक्षियों का घर माना जाता है, जो उत्तरी एशिया से पलायन करके यहां पहुंचते हैं।  यहां सालाना सितम्बर से मार्च तक कई देशों से प्रवासी पक्षी आते हैं।


इस झील में हर साल 196000 टन शुद्ध नमक पैदा होता है। इस झील का आकार सभी मौसमों में एक समान नहीं होता बल्कि मौसम-दर-मौसम बदलता रहता है। अतः इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 190 से 230 वर्ग किमी. के बीच है।इस झील में मुख्य चार नदियां मेड़ता, मेंथा , रूपनगढ़, खंडेला से पानी आता है। झील का कुल जलग्रह क्षेत्र 5700 वर्ग किलोमीटर है। 
 

Content Writer

vasudha