इन देशों में न्यूड होकर घूम सकते हैं लोग

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2017 - 05:02 PM (IST)

हर देश का अपना लाइफस्टाइल और कल्चर होता है। इसी के हिसाब से हर देश के अपने कानून भी होते हैं। कहीं पर शादी के बिना बच्चा पैदा करना तो कहीं पर सार्वजनिक  स्थल पर पार्टनर के साथ किस करने पर भी रोक है। इसी तरह दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर बिना कपड़ों के घूमने पर भी कोई रोक नहीं है। आइए जानें आखिर कौन से हैं ये देश। 

1. फ्रांस

फ्रांस बहुत खूबसूरत देश है। दुनिया भर के लोग यहां पर हर साल घूमने के लिए आते हैं। वैसे तो पूरे फ्रांस में बिना कपड़ों के घूमना वैध नहीं है लेकिन कैप डीएग्डी सीटी जैसे कुछ जगहों पर बिना कपड़ों के घूमने की कोई मनाही नहीं है। 

2. क्रोशिआ

यहां पर बिना कपड़ों के घूमने का कल्चर बहुत लंबे समय से चला आ रहा है। यहां पर कहीं भी न्यूड होकर लोग घूम सकते हैं। 

3. अमरिका


अमरीका के फ्लोरिडा हॉलोवर के बीच मियामी न्यूडिटी के नाम से दुनिया भर में मशहूर है। इस बीच पर लोग खुले आम बिना कपड़ों के घूम सकते हैं। 

4. यूनाईटेड किंगडम


यूके के कुछ बीच ऐसे भी हैं जिन पर बिना कपड़ों के घूमने की कोई मनाही नहीं है। लोग इन बीच पर मस्ती करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। 
 

Punjab Kesari