इस तारीख में जन्में लोगों को बड़ी जल्दी लगती है बुरी नजर, रहें जरा बच के

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 01:41 PM (IST)

क्या आपको भी हर काम में दिक्कत आती है? क्या जब आप कोई काम शुरू करते हैं तो वो हो नहीं पाता? क्या आप भी ज्यादा सुदंर दिखते हैं तो आंखों, सिर, हाथों में दर्द रहता है? क्या आपके पैसों का नुकसान हो रहा है तो हो सकता है कि आपको नजर लग गई हो। मगर, क्या हर चीज में यह कहना सही है कि आपको नजर लग गई है। यह आपके किसी कर्मों या ग्रह दशा का प्रमाण भी तो हो सकता है। ऐसे में नजर के उपाय काम नहीं करेंगे।

चलिए एस्ट्रोलॉजर और टैरो कार्ड रीडर वंदना ग्रोवर (Vandana Grover) से जानते हैं नजर लगने के संकेत और उससे बचने का तरीका

ऐसे पहचानें की आपको लग गई है नजर

पहला तरीका

- एक कांच की कटोरी में समुद्री नमक (Sea Salt) या सेंधा नमक डालकर घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में कहीं छिपाकर रख दें। इसे एक या तीन दिन बार चेक करें। अगर नमक का टेक्सचर बदल जाए तो समझ लेना कि आपको नजर लगी हुई है।

PunjabKesari

- वहीं, ऑफिस के लिए यह उपाय करते समय नमक वाली कटोरी को दक्षिण पूर्व में रखें।

दूसरा तरीका

एक कांच के गिलास में समुद्री नमक व पानी डालकर दक्षिण पश्चिम दिशा में छिपाकर रख दें। अगर पानी का कलर बदल जाए या उसके ऊपर जाल-सा बन जाए तो यह नजर लगने का संकेत है।

तीसरा तरीका

एक कच्चे नींबू को बेड की साइड टेबल पर 3 दिन के लिए रख दें। अगर इसपर काले-धब्बे दिखाई देने लगे तो यह नजर लगने का संकेत है।

इन लोगों को बड़ी जल्दी लगती है बुरी नजर

- जिन लोगों की जन्म तारीख में 3 बार 2 आता है, उन्हें जल्दी नजर लगती है। उदाहरण के लिए अगर आपकी बर्थ डेट 22.03.1982 है तो ऐसे लोगों को जल्दी नजर लगेगी।

PunjabKesari

- अगर आप महीने की 07, 16, 25 तारीख को भी जन्में है तो भी आप बुरी नजर के शिकार जल्दी हो जाएंगे।

-अगर आपकी कुंडली में लगन, लगन का स्वामी, आत्मा कारक, चंद्रमा, मंगल या फिर केतु बुरी स्थिति में है तो आपको भी बहुत जल्दी नजर लग सकती है।

- लगन, लगन का स्वामी, आत्मा कारक कमजोर हो तो पर्सनैलिटी और सक्सेस को नजर लगेगी।

- चंद्रमा, राहु या शनि से पीड़ित है तो आपकी सेहत, सुंदरता, पैसे, कारोबार को बहुत जल्दी नजर लगेगी।

- आपकी जन्म तारीख का टोटल जोड़ 7 बनता है तो आपको भी जल्दी नजर लग सकती है। उदाहरण के लिए आपकी जन्म तारीख 20.10.1993 है... 2+0+1+0+1+9+9+3 = 25, फिर 2+5 = 7

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static