व्हीलचेयर पर दौड़ती इस लड़की को देख लोग रह जाते हैं हैरान, घर- घर पहुंचाती है खाना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 05:02 PM (IST)

वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल हो ही जाता है, लेकिन कुछ वाक्य ऐसे हाेते हैं जो दिल में एक अलग जगह बना लेते हैं। कुछ ऐसी ही है एक डिलीवरी गर्ल, जिसने अपनी हिम्मत से लोगों को बड़ी सीख दे दी है। वायरल हो रही वीडियो में स्विगी की टी-शर्ट पहने एक लड़की व्हीलचेयर पर  कस्टमर का ऑर्डर ले जाती दिखाई दे रही है।


चंडीगढ़ की सड़कों पर व्हीलचेयर पर दौड़ती इस लड़की का नाम विद्या है, जिसके वीडियो को  लिंक्डइन पर जगविंदर सिंह घुमान नाम के एक यूजर ने शेयर किया। वीडियो में यह मोटर व्हीलचेयर पर फूड डिलीवर करती  नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया- 'अगर आपको ऑफिस के लिए देर हो जाती है तो आप बेकार बहाने बनाते हैं, लेकिन रियल हीरो कड़ी मेहनत करता है और बहाने को नजरअंदाज कर देता है.'।


बताया जा रहा है कि ये लड़की  सड़क हादसे का शिकार हो गई थी, स्पाइन इंजरी के कारण शरीर के निचले हिस्से में पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया। 30 साल की विद्या लगभग 11 साल वह बेड पर पड़ी हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने हौसले को हारने नहीं दिया। उनकी हिम्मत ही है कि आज वह  देश की पहली व्हीलचेयर स्विगी डिलवरी गर्ल बन गई है। लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

वीडियाे वायरल होने के बाद  विद्या से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि- वर्ष 2007 में एक पुल पर बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह पुल के नीचे गिर गई थी।डाक्टरों ने बताया कि अब वह कभी भी सीधे खड़ी नहीं हो पाएगी। 11 साल तब बैड पर पड़ने के बाद इस बहादुर लड़की ने काम करने का मन बनाया और आज वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर डिलवरी करती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ लोग रूक कर उनसे बात भी करते हैं। 

विद्या सिर्फ पहली व्हीलचेयर डिलवरी गर्ल नहीं है बल्कि नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दो गोल्ड मेडल भी जीत चुकी है। उन्होंने बताया कि वह  टेबल टेनिस की नेशनल खिलाड़ी है लेकिन कोचिंग की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से वह खेल को आगे नहीं बढ़ा पाई। विद्या की कहानी सुनकर हमें सीख लेने की जरूरत है कि हमारे पास जो है उसी में खुश रहना सिखना चाहिए और हर परिस्थिति में खुद को साबित करना चाहिए। 

Content Writer

vasudha