चंदू चाय वाले से ज्यादा उनकी बीवी के फैन हैं लोग, खूबसूरती के आगे कई एक्ट्रेस फेल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 04:59 PM (IST)

टीवी की दुनिया का सुपरहिट शो 'द कपिल शर्मा' का हर किरदार अपने आप में खास है। शो के चंदू चायवाले उर्फ चंदन प्रभाकर को लोग बेहद पसंद करते हैं। केवल चंदन ही नहीं, उनकी पत्नी भी खूब चर्चा में रहती है। नंदिनी खन्ना की खूबसूरती को देख आप अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस को भूल जाएंगे।  


चंदन अकसर अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते  रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर नंदनी खन्ना के साथ बेहद ही रोमैंटिक तस्वीरें शेयर की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लोग नंदनी खन्ना की ताीफ करने से अपने आप काे रोक नहीं पा रहे हैं।  उन्हे किसी एक्ट्रेस से कम खूबसूरत नहीं माना जा रहा है।   

दरअसल नंदिनी इंडस्ट्री से दूर रहती हैं वे पब्लिक में भी ज्यादा सामने नहीं आती। वह तब भी चर्चा में आई थी जब वह अपने पति के साथ कपिल शर्मा की शादी पर पहुंची थी। 


बता दें कि फेमस कॉमेडियन चंद्र प्रभाकर ने साल 2015 में नंदिनी खन्ना से शादी की थी। शादी के जोड़े में नंदनी बेहद खूबसूरत लग रही थी। इन दोनों का  विवाह भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था।  2017 में ये दोनों प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बने थे। 

Content Writer

vasudha