फ्लाइंग किस, कमाल के पोज...पापा के साथ रैंप पर उतरी कपिल की बेटी की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 10:12 AM (IST)

जाने- माने  कॉमेडियन कपिल शर्मा के लिए कल का दिन बेहद खास था, क्योंकि उनकी तीन साल की बेटी ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देख कपिल को बहुत गर्व हुआ। हाल ही में कपिल और अनायरा ने एक साथ रैंप वॉक किया। बाप-बेटी की इस खूबसूरत जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया, फैंस इन दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


दरअसल 14 मई को बच्चों के लिए एक इवेंट रखा गया, जिसमें कपिल अपनी बेटी को लेकर पहली बार रैंप पर उतरे। बाप- बेटी को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना ही नही रहा। इस दौरान दोनों ट्विनिंग करते हुए ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। रैंप वॉक में कपिल जैसे-जैसे अपनी बेटी को करने को कह रहे हैं, वह वैसा ही कर रही है। 


जब कॉमेडियन ने अपनी बेटी से फ्लाइंग किस देने के लिए कहा तो उसने वो भी बहुत क्यूट तरीके से किया जिसे देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो गया। ये वीडियो सामने आने के बाद लोग इस प्यारी सी बच्ची की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो को बार- बार देखने को मन कर रहा है। कुछ का कहना है कि ये बिल्कुल अपनी मां जैसी है। 


एक ने लिखा- बच्ची कितनी मासूम और प्यारी लग रही है और उसकी स्माइल.. कपिल की बेटी है इसलिए नहीं लेकिन बच्ची सच में बहुत क्यूट है। बता दें कि  कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा और उनकी पत्‍नी गिन्‍नी के घर 10 दिसंबर 2019 को बेटी ने जन्‍म लिया था, जिसका नाम उन्होंने 'अनायरा' रखा है। कपिल अकसर अपनी बेटी से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।


कपिल के अलावा भारती सिंह भी अपने बेटे गोला के साथ रैंप पर उतरी। वह कृष्णा और गोला के साथ वॉक करती है। पहले गोला कृष्णा अभिषेक की गोद में होता है बाद में वह अपनी मां की गोदी में चला जाता है। भारती सिंह भी अपने आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही होती है और गोला भी हमेशा की तरह बहुत क्यूट लग रहे थे।
 

Content Writer

vasudha