दिशा पटानी के इंडियन अवतार के दिवाने हुए लोग, साड़ी में भी दिखाया बोल्ड लुक

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 12:28 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को भला कौन नहीं जानता होगा। वह अपनी हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। एक्ट्रेस का स्टाइलिंग सेंस बहुत ही बोल्ड है, वह हर आउटफिट में ग्लैमरस का तड़का लगना नहीं भूलती हैं।


वह अपनी फिट फिगर से लाखों-करोड़ों लड़कियों को इंस्पायर करने का हुनर भी रखती हैं। अब एक बार फिर दिशा ने सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर लहलका मचा दिया। 


लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक साड़ी में काफी जच रही है। उनके इस इंडियन अवतार को जिसने देखा वह देखता ही रह गया।  पिंक साड़ी के साथ सिल्वर ब्लाउज उनके लुक को और शानदार बना रहा था। 


दिशा ने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के कलेक्शन से इस खूबसूरत साड़ी को पिक किया है। लाइट मेकअप और वेवी हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 


इस साड़ी में दिशा एक से बढ़कर एक पोज दे रही है। लोग उनके इस सिजलिंग अंदाज पर दिल हार रहे हैं। एक्ट्रेस अकसर अपने लुक्स, ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती है। 

Content Writer

vasudha