Amazing! यूरोप के इस खूबसूरत पैलेस से आप भी नहीं हटा पाएंगे नजरें

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 05:41 PM (IST)

बहुत से लोग हैं, जो अपने देश के बजाए विदेशों में घूमना पसंद करते है। अगर आप भी विदेश का वीजा लगवा चुके है तो आपको वहां घूमने के लिए बैस्ट जगहों के बारे में भी पता होना चाहिए। अगर यूरोप घूमने के सपने देख रहे है और आपका यह सपना पूरा भी होने वाले है तो आज हम आपको यूरोप के एक ऐसे प्लेस के बारे में बताएंगे, जहां घूमना बिल्कुल भी न भूलें।

वैसे तो यूरोप के महल और किले लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, इनकी शानदार वास्तुकला यूरोप की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का उदाहरण है। वहीं पेना नेशनल पैलेस की वास्तुकला नव-गोथिक, नियो-मैन्युएलिन, इस्लामी और नव-पुनर्जागरण शैलियों का मिश्रण है। 


अगर बात यूरोप के बैस्ट पैलेस की करें तो पेना नेशनल पैलेस पुर्तगाल का सबसे मशहूर और ऐतिहासिक है। पेना नेशनल पैलेस पुर्तगाल के सिन्त्रा शहर में स्थित सिनटेरा की पहाड़ियों के बीच में बनाया गया है। 1493 में पुर्तगाल के राजा जॉन द्वतीय ने इसे सुरक्षित किले के तौर पर पहाड़ियों के बीच में बनवाया था, जिसमें डिज्नीलैंड जैसे डिजाइन में रोमांस के कई प्रतीक देखे जा सकते हैं। 


हालांकि यह महल 1755 में आए लिस्‍बन भूकंप के बाद ये महल थोड़ा क्षतिग्रस्‍त हो गया था, लेकिन फिर किंग फेर्डी ने इसे फिर से एक खूबसूरत महल में तब्‍दील कर दिया। इस शानदार महल को यूनस्‍को ने ऐतिहासिक महलों में जगह दी है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। 

इस महल में 19वीं सदी की वास्तुकला की रोमांटिक शैलियों की बेहतरीन उदाहरण देखने को मिलती है। 1995 में पेना पैलेस को UNESCO World Heritage की सूची में शामिल किया गया हैं। अगर आप भी यूरोप जा रहे है तो इस पैलेस की खूबसूरती जरूर देंखे, जो हर किसी को मौह लेती है। आप चाहे तो अपनी फैमिली के साथ वीकेंड प्लान भी यहां का बना सकते हैं। 

Punjab Kesari