Honour Killing! बेटी की हत्या को पिता ने बताया सुसाइड, पोस्टमाटम के लिए चिता से पुलिस ने उठाई बॉडी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 06:13 PM (IST)

पिता के लिए अपनी बेटी की खुशी से बढ़ कर कुछ भी नही होता है लेकिन जब पिता अपनी जिद्द व समाज के रीति रिवाज के लिए अपनी ही बेटी की खुशी का दुश्मन बन जाए तो कोई भी कुछ नही कर सकता है। दिल्ली में एक पिता ने अपने बेटी की खुशियों को नजर अंदाज कर उसकी जान ले ली। इतना ही नही लोगों को कहा कि उसकी बेटी ने सुसाइड की है ताकि इस हत्या के बारे में किसी को पता न लग सके।

दिल्ली के आदर्श नगर के लालबाग इलाके में 19 साल की लड़की की उसके पिता ने हत्या कर उसे आत्महत्या का केस बना दिया था। कुछ दिन पहले लड़की की अपने माता- पिता के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बहस हुई थी। लड़की के घरवाले दिवाली के बाद उसकी शादी दूसरे लड़के साथ करना चाहते थे लेकिन लड़की किसी ओर लड़के को पसंद करती थी। यह बात लड़की के घरवालों को पसंद नही थी क्योंकि वह दूसरी बिरादरी से संबंध रखता था।घरवालों के मना करने के बाद भी जब लड़की लड़के से मिलती रही तो उसके पिता ने उसे जान से ही मार दिया। इसके बाद लड़की के पिता व उसकी मदद करने वाले एक लड़के को पकड़ लिया गया हैं। 

PunjabKesari,Nari

चिता से पुलिस ने उठाई लाश 

पिता ने गला घोंट कर अपनी ही बेटी को मार डाला, इसके बाद उसकी लाश को जलाने के लिए श्मशान में ले गया। उसने आस पड़ोस के लोगों को बताया कि लड़की ने सुसाइड कर ली हैं लेकिन किसी ने यह खबर पुलिस को पहुंचा दी। जब पुलिस शमशान घाट में पहुंची तो उन्होंने पुलिस से इस  बारे में पूछताछ की। परिवार की ओर से सही जवाब न मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चिता से ही लड़की की लाश को उटा लिया। 

PunjabKesari,Nari

रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा 

लड़की द्वारा आत्महत्या न कर उसकी हत्या की गई इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला। जांच के दौरान लड़की के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए। जानकारी के अनुसार लड़की अपने घर में सबसे छोटी थी। 9 वीं कक्षा के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी कर काम करती थी। वह अपने पड़ोस के लड़के से ही शादी करना चाहती थी लेकिन घरवाले तैयार नही थे। वहीं परिवार की ओर से दूसरे लड़के के साथ दीवाली के बाद उसकी शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static