मिनटों में छिल जाएगा लहसुन, बस ट्राई कर लें ये सिंपल तरीका

punjabkesari.in Wednesday, Jul 23, 2025 - 04:56 PM (IST)

नारी डेस्क: लहसुन खाना बनाने में स्वाद बढ़ाने के लिए सबसे खास सामग्री है। जितना लहसुन किसी भी खाने के जायके को बढ़ाता है, उतना ही इसके छोटे-छोटे कलियों को छीलना मुश्किल और समय लेने वाला काम लगता है। कई बार लहसुन की कलियां छीलते-छीलते हाथ भी थक जाते हैं और ये काम कई लोगों के लिए झंझट बन जाता है। अगर आप भी लहसुन छीलने में होने वाली इस परेशानी से परेशान हैं और कोई ऐसा आसान तरीका ढूंढ रहे हैं जिससे ये काम जल्दी और आराम से हो सके, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से और तेजी से लहसुन की कलियां छील सकते हैं।

लहसुन छीलने का आसान तरीका

इस काम के लिए आपको एक बड़ा चाकू चाहिए होगा। सबसे पहले, लहसुन की कलियों को चाकू की मदद से आधा काट लें। यानी हर कली को बीच से आधा काटना होगा। फिर, कटे हुए हिस्से को नीचे रखते हुए लहसुन की कली को चाकू की हथेली से दबाएं। इस दबाव से लहसुन की छिलका आसानी से खुल जाएगी और आप मिनटों में कई कलियों को छील पाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Foodies (@foodiesnation)

इस तकनीक में लगेगा बस कुछ सेकंड

यह तरीका करने में आपको मुश्किल से 4 से 5 सेकंड लगेंगे। इस तरह से आप एक मिनट में आधा किलो लहसुन आसानी से छील सकते हैं। इसके अलावा, आप एक साथ कई कलियों को दबाकर एक बार में छीलने का काम भी कर सकते हैं। यह नई ट्रिक न केवल आपकी मेहनत कम करेगी, बल्कि आपके किचन के काम को भी सरल और तेज़ बनाएगी।

ये भी पढ़े: तवे पर बैटर चिपकने से बिगड़ जाता है डोसा, तो नोट कर लें ये आसान से ट्रिक्स

अगर आप इस लहसुन छीलने के आसान तरीके को अपना लेते हैं, तो आपको इस काम में कभी झंझट महसूस नहीं होगी। इससे आप अपने समय की बचत कर पाएंगे और अपने मनपसंद स्वादिष्ट व्यंजन जल्दी से बना सकेंगे। अगली बार जब भी आपको लहसुन छीलना हो, तो इस आसान और तेज़ तकनीक को जरूर अपनाएं। इससे आपका कुकिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा और किचन का काम आसान होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static