एक्टर पर्ल वी पुरी को नहीं मिली जमानत, 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 05:42 PM (IST)

टीवी सीरियल 'नागिन-3' फेम एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं इस बीच खबर सामने आई थी कि एक्टर को इस मामले में जमानत मिल गई है। मगर, अब कहा जा रहा है कि एक्टर को कोई बेल नहीं मिली है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

14 दिन की पुलिस हिरासत में एक्टर 

खबरों के मुताबिक पर्ल वी पुरी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हाल ही में खबर आई थी के एक्टर को बेल मिल गई है। जिसके बाद करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'सत्यमेव जयते। सच्चाई की जीत हुई और वह जीत गया।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

 

बता दें पर्ल वी पुरी के अलावा पीड़िता ने 5 अन्य लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़की से रेप का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को दिए बयान में पीड़‍िता ने कहा था कि पहले उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया। महिला और उसके परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्टर व अन्य लोगों को पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया। 

Content Writer

Bhawna sharma