पर्ल वी पुरी रेप केस: पीड़िता की मां ने एक्टर को बताया निर्दोष, बोलीं- पति ने फंसाया

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 11:29 AM (IST)

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एक्टर के सपोर्ट में सेलेब्स दो गुटों में बंट गए हैं। कोई उन्हें आरोपी मान रहा है तो कोई उन्हें निर्दोष बता रहा है। इन सबी आरोपों के बीच पीड़िता की मां का बयान सामने आया है। पीड़िता की मां का कहना है कि पर्ल बिल्कुल निर्दोष है। एक्टर को उनके एक्स पति ने फंसाया है। 

खबरों के मुताबि पीड़िता की मां एकता शर्मा जो कि एक एक्ट्रेस है ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा, 'बहुत सारे लोग फोन कर रहे हैं और मुझे मीडिया में आकर बोलने के लिए कह रहे हैं। मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। न्यायपालिका में मेरे सम्मान और विश्वास ने मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। बहुत से लोगों ने सार्वजनिक रूप से मेरा और मेरी बेटी का मजाक करना चुना है जो कानून के मुताबिक सही नहीं है। पीड़िता के नाम को सार्वजनिक करना अपराध है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ekta Sharma (@ektasd)

 

एकता ने आगे कहा, 'मैं चुप रहना चुना क्योंकि ये शिकायत मैंने नहीं लिखवाई है। जो सच है वह सामने आएगा। मामला विचाराधीन है और इसलिए मैं किसी से बात नहीं कर रही हूं क्योंकि हिरासत का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और यह मेरा सभी से अनुरोध है कि कृपया कानूनी व्यवस्था का मजाक न बनाएं क्योंकि मैंने संबंधित अधिकारियों को अपना बयान दिया है। सच्चाई को बाहर आने दो।'

बता दें पर्ल वी पुरी को 4 जून को पुलिस ने नाबालिगा से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस में यह शिकायत लड़की के पिता ने दर्ज करवाई थी। जिसके बाद एक्टर को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सेलेब्स एक्टर के बचाव में उतर आए हैं। हालांकि कुछ लोग एक्टर को आरोपी मान रहे हैं तो वहीं कुछ उन पर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma