रेप केस: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 03:33 PM (IST)

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से टीवी इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई थी। कोई एक्टर पर लगे आरोपों को झूठ बता रहा था तो कुछ पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। वहीं इस बीच एक्टर को बड़ी राहत मिली है। रेप केस में आरोपी पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। 

पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। एक्टर ने उसी दिन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिसे 11 जून की सुनवाई में खारिज कर दिया गया था। आज फिर इस मामले में सुनवाई की गई। जिसके बाद एक्टर को जमानत मिल गई। इस बात की जानकारी एक्टर के वकील जितेश अग्रवाल ने दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि वसई सेशन कोर्ट से पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। 

बता दें पर्ल वी पुरी को 4 जून को पुलिस ने नाबालिगा से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस में यह शिकायत लड़की के पिता ने दर्ज करवाई थी। जिसके बाद एक्टर को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि पीड़िता की मां का कहना था कि एक्टर निर्दोष है। उसे उनके पति द्वारा की गई साजिश में फंसाया गया है। 

वहीं मां के बाद पीड़िता की पिता ने बताया था कि बच्ची ने आरोपी का खुलासा उसके ऑनस्क्रीन नाम रघबीर से किया था। जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि रघबीर ऑनस्क्रीन कैरेक्टर का नाम है जिसे पर्ल वी पुरी ने प्ले किया था। जब पीड़ित बच्ची को पर्ल वी पुरी की तस्वीर दिखाई गई तो पीड़िता ने कंफर्म किया किया केि यह वही है जिसने उसका शोषण किया था।

Content Writer

Bhawna sharma