''रातों-रात मुझे अपराधी बना दिया'' रेप के आरोप पर छलका पर्ल वी पुरी का दर्द

punjabkesari.in Monday, Jun 28, 2021 - 02:23 PM (IST)

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिगा से रेप के आरोप में 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एक्टर को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि 15 जून को एक्टर को बेल मिल गई थी। जिसके बाद पर्ल वी पुरी की एक दोस्त ने बताया था कि एक्टर इस आरोप से सदमे में चले गए हैं। वहीं इस बीच बेल मिलने के कई दिनों बाद पर्ल वी पुरी ने रेप के आरोपों पर अपना दर्द बयां किया है। 

पर्ल वी पुरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया और साथ ही उन्हें सपोर्ट करने वालों का शुक्रिया अदा किया। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'लोगों को परखने का जीवन का अपना तरीका होता है। मैंने कुछ महीने पहले अपनी नानी मां को खो दिया था, फिर उसके 17वें दिन मैंने अपने डैड को खो दिया। फिर मुझे पता चला मां को कैंसर है और फिर यह घिनौना आरोप लगा। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं थे। मुझे रातों-रात एक अपराधी की तरह महसूस कराया गया।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)

 

एक्टर ने आगे कहा, 'जिसने मेरी सुरक्षा की भावना को तोड़कर रख दिया। मुझे बेबस कर दिया गया। मुझे अभी भी शून्य महसूस हो रहा है लेकिन फिर मैंने अपने दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों से संपर्क करने का सोचा। जिन्होंने मुझे अपना प्यार दिया और मेरी चिंता की। मुझ पर विश्वास रखने के लिए धन्यवाद और मैं सत्यमेव जयते में यकीन रखता हूं। मुझे कानून, अपने देश की न्यायपालिका और भगवान पर भरोसा है।'

आपको बता दें पर्ल वी पुरी के गिरफ्तार होने की खबर सामने आने पर टीवी इंडस्ट्री के लोग दो गुटों में बंट गए थे। जहां एक तरफ अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर, निया शर्मा, दिव्या खोसला कुमार जैसे सेलेब्स ने पर्ल वी पुरी का सपोर्ट किया तो वहीं कुछ स्टार्स ने पीड़िता को न्याय दिलान की मांग की थी। 

Content Writer

Bhawna sharma