बी-टाउन दीवाज की पहली पसंद Pearl, कुछ Different ट्राई करना है तो लें Inspiration

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 12:57 PM (IST)

भले ही इन दिनों फैशन में काफी बदलाव आए हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो पुरानी होने के बाद भी एवरग्रीन है। उन्हीं में से एक है पर्ल यानी की मोतियों को फैशन। पर्ल का फैशन आज भी बी-टाउन हसीनाओं की पहली पसंद बना हुआ है। कांस में दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले पर्ल साड़ी कैरी की थी। इसके बाद सोनम कपूर, नोरा फतेही, मौनी रॉय समेत कई सारी बी-टाउन एक्ट्रेस ने इस तरह के आउटफिट कैरी किए। ऐसे में यदि आप भी इस वेडिंग सीजन कुछ अलग आउटफिट्स ट्राई करने की सोच रही तो पर्ल कैरी कर सकती हैं। 

 सबसे पहले दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल में व्हाइट कलर की रफ्फल साड़ी वियर की थी। साड़ी की खासियत यह थी कि इसकी नेक पर्ल से बनी हुई थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने छोटे-छोटे ईयररिंग्स, हैवी बन बनाया था। दीपिका के द्वारा पहनी गई यह साड़ी अब्बू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन की थी। ऐसे में अगर आप भी साड़ी पहनना चाहती हैं तो एक्ट्रेस की यह पर्ल साड़ी कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

नोरा फतेही भी पर्ल  ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। नोरा ने व्हाइट ऑफ शॉल्डर टॉप के साथ गले में पर्ल स्टाइल नेकलेस वियर किया था। इस ब्लाउज के साथ उन्होंने धोती हाई स्लिट स्कर्ट वियर की थी जो काफी स्टाइलिश थी। स्टाइलिश लुक के लिए नोरा की यह ड्रेस बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। 

PunjabKesari

कृति सेनन भी मनीष मल्हौत्रा की पर्ल साड़ी में नजर आ चुकी हैं। उनके ब्लाउज पर पर्ल वर्क था जबकि एक्ट्रेस की साड़ी बिल्कुल सिंपल थी। ओपन हेयर्स और मिनिमल मेकअप में कृति का लुक भी काफी प्यारा था।

PunjabKesari

कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट ने भी पर्ल से बना गाउन वियर किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और बालों को हाफ टाई किया था। डॉर्क मेकअप में आलिया भी काफी प्यारी नजर आई थी।   

PunjabKesari

मौनी रॉय ने बाकी बीटाउन एक्ट्रेस से कुछ डिफ्रेंट ट्राई किया था। उन्होंने पर्ल से बनी शॉर्ट ड्रेस वियर की थी। यह ड्रेस ऑफ शॉल्डर थी। ऐसे में यदि आप किसी तरह की शॉर्ट ड्रेस वियर करना चाहती हैं तो मौनी का यह लुक बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।

PunjabKesari

जाह्नवी कपूर भी व्हाइट पर्ल साड़ी में नजर आ चुकी हैं। उनके द्वारा पहनी गई साड़ी पर पर्ल वर्क किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने गले में पर्ल से बने नेकलेस वियर किया था। ऐसे में यदि आप भी कुछ साड़ी के साथ कुछ डिफ्रेंट ट्राई करना चाहती हैं तो जाह्नवी का यह लुक कॉपी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

शरवरी वाघ भी एक इवेंट में पर्ल स्टाइल साड़ी में दिख चुकी हैं। इसके साथ उन्होंने जो ब्लाउज वियर किया था वह पूरा मोतियों से जड़ा हुआ था। ओपन हेयर्स, मैचिंग ईयररिंग्स में शरावरी भी काफी सुंदर नजर आई थी।

PunjabKesari

कियारा अडवाणी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट के दौरान पर्ल फिशकट लहंगा वियर किया था। इस लहंगे पर किया हुआ मोतियों को वर्क काफी यूनिक था। ऐसे में यदि आप लहंगे में पर्ल की तलाश में हैं तो कियारा का यह लुक ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

सोनम कपूर भी पर्ल से बनी साड़ी में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग नेकलेस और कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स वियर किए थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static