Peacock Feather डैकोरेशन का आया ट्रैंड, आप भी लीजिए यूनिक आइडियाज

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 01:35 PM (IST)

पीकॉक फैदर (Peacock Feather) ना सिर्फ वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है बल्कि आजकल यह इंटीरियर का भी खास हिस्सा बन चुका है। जहां पहले घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए गमले, मंदिर में मोरपंख रखा जाता था वहीं, आजकल लोग नए-नए पीकॉक फैदर आइडियाज से घर को सजाते हैं। आप पेंटिंग, वॉल डैकोरेशन, कुशन, बेडस्प्रेड और फ्लावर वॉस में मोरपंख लगाकर अपने घर को सुदंर दिखा सकते हैं।

घर में लाता है पॉजिटिविटी

मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण की अतिप्रिय चीजों में से एक है इसलिए घर में इसे रखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। घर में मोरपंख रखने से ना सिर्फ पॉजिटिवीटी आती है बल्कि सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

यहां हम आपको मोरपंख से सजावट के कुछ आइडियाज देंगे, जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप भी डैकोरेशन कर सकते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं मोरपंख से घर सजाने के यूनिक आइडियाज

अगर आप सिंगल फैदर नहीं लगाना चाहते तो उन्हें फूलों के साथ मिक्स करके वॉस में लगा सकते हैं।

आप चाहे तो पीकॉक प्रिंट वाले कालीन भी यूज कर सकते हैं।

पीकॉक ड्रीमक्रैचर भी आपके घर के लिए परफेक्ट है जो डैकोरेशन के साथ पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाएगा।

आप खुद पीकॉक फैदर व्रीथ (Peacock Feather Wreath) बनाकर भी घर के मेन गेट पर लगा सकती हैं।

पीकॉक पेटिंग, फोटो फ्रेम को बनाएं डैकोरेशन का हिस्सा।

Content Writer

Anjali Rajput