जन्माष्टमी पर मोरपंख से सजाएं घर, देखिए यूनिक आइडियाज

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 01:07 PM (IST)

मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण की अतिप्रिय चीजों में से एक है इसलिए घर में इसे रखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। जन्माष्टमी पर घर की सजावट के लिए आइडियाज ढूंढ रहे हैं तो पीकॉक फैदर (Peacock Feather) उसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। मोरपंख ना सिर्फ सजावट के काम आता है बल्कि वास्तु के अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। यही वजह है कि आजकल लोग नए-नए तरीके से घर में मोरपंख लगाते हैं।

पेंटिंग, वॉल डैकोरेशन, कुशन, बेडस्प्रेड और फ्लावर वॉस में मोरपंख लगाने का ट्रैंड आजकल खूब देखने को मिल रहा है। 

वास्तु के अनुसार, घर में मोरपंख रखने से ना सिर्फ पॉजिटिवीटी आती है बल्कि सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। 

चलिए, आज हम आपको मोरपंख से सजावट के कुछ आइडियाज देते हैं, जिससे आप भी जन्माष्टमी पर घर को अलग लुक दे सकते हैं।

आप मोरपंख से भगवान श्रीकृष्ण का आसन सजा सकते हैं।

मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाने से नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं करती लेकिन आज इसे थोड़ा अलग अंदाज में डिस्पले कर सकते हैं।

बीच में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ती रखकर आस-पास मोरपंख लगा दें। सजावट के लिए यह आइडिया भी काफी बेस्ट है।

Content Writer

Anjali Rajput