Peach Fuzz रहेगा साल 2024 का रंग, जानिए इसकी खासियत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2023 - 09:50 AM (IST)

साल खत्म होने पर आया है। ऐसे में नए साल की शुरुआत करने के लिए कंपनियों ने एनलाइज करना भी शुरु कर दिया है। कंपनी पैनटोन ने भी हर साल के ट्रैंडस को एनलाइज करते हुए नए साल का रंग घोषित कर दिया है। 2024 के लिए कंपनी ने एक सुंदर और सिंपल रंग की घोषणा की है। तो चलिए आपको बताते हैं कि साल 2024 में किस रंग का बोलबाला रहने वाला है..... 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PANTONE (@pantone)

पीच फज रंग है कलर ऑफ द ईयर

पैनटोन ने बताया कि - 'हमने इस साल ह्यूमन कॉन्फिलक्ट के नजारों को करीब से देखा है और इसलिए करुणा का प्रतीक मानते हुए उन्होंने पीच फज रंग को कलर ऑफ द ईयर 2024 के नाम से घोषित किया है। पैनटोन 13-1023 पीज फज, दया और कोमलता की भावना से जुड़ा हुआ रंग है। यह रंग केयरिंग, शेयरिंग और सपोर्ट का  संदेश देता है। यह एक ऐसा वॉर्म और कंफर्टेबल रंग है जो एकजुटता को उजागर करता है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PANTONE (@pantone)

क्यों है यह रंग इतना खास?

पीच फज एक हल्का, फ्रूटी, टोन का रंग है जो शांति, संचार का जीवन में निर्देश देता है। पैनटोन कलर इंस्टीट्यूट की वाइस प्रेसिडेंट लॉरी प्रेसमैन की मानें तो - 'हम अपने जीवन में बहुत ही उथल पुथल से गुजर रहे हैं और हमे ऐसे रंगों की जरुरत है जो करुणा का प्रतीक बने। ऐसी दुनिया में जो अक्सर उत्पादकता और बाहरी उपलब्धियों पर जोर देती है। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने इनर सेल्फ का ध्यान रखें और उसके महत्व को पहचानें। आधुनिक जीवन की हलचल के बीच राहत, रचनात्मकता और मानवीय संबंध के क्षण को खोजें। जैसे जैसे हम लोग भविष्य में आगे बढ़ते हैं हम इस बात का रिइवैल्युएशन करते हैं कि क्या महत्वपूर्ण है।' उन्होंने आगे कहा कि - 'जिस रंग को हमने साल 2024 के अपने पैनटोन रंग के रुप में चुना है वह हमारी उन लोगों के करीब रहने की इच्छा को व्यक्त करने के लिए जरुरी है जिन्हें हम प्यार करते हैं एक ऐसा रंग जिसकी सौम्य छाया और उसकी उपस्थिति हमें भविष्य की ओर ले जाती है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PANTONE (@pantone)

Content Writer

palak