स्वरा के बाद दीपिका पर भड़कीं पायल, कहा- इडियट

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 02:02 PM (IST)

जेएनयू में छात्रों के साथ हुई हिंसा के विरोध में समर्थन देने के लिए पहुंची दीपिका पादुकोण को कई मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सोशल मीडिया पर लोगों ने दीपिका का बहिष्कार कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके मदद में आगे आए हैं। वहीं अभिनेत्री पायल रोहतगी ने दीपिका पर ट्रोल करते हुए उन्हें ट्रोल किया। 

 


दीपिका के बारे में पायल ने ट्वीट करते हुए लिखा- दीपिका के पिता ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता वहीं अब दीपिका भारत को तोड़ने वाली फोर्स के साथ खड़ी है। दीपिका ने साबित कर दिया है कि वह आलिया की बेस्ट फ्रेंड है। 

 

जेएनयू छात्रों का सपोर्ट करने के बाद फिल्म छपाक का बायकॉट करने की मांग काफी तेज हो गई है। वहीं लोगों ने इसे दीपिका का पब्लिसिटी स्टंट बताया है। इसी बीच अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, विशाल डडलानी, ऋचा चड्ढा, अनुभव सिन्हा और सिमी ग्रेवाल जैसे सितारों ने दीपिका का साथ दिया है।
 

Content Writer

khushboo aggarwal