संग्राम की दुल्हन बनी पायल रोहतगी, लाल जोड़े में दिखी बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 11:56 AM (IST)

बारह साल के लंबे इंतजार के बाद एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपने प्यार संग्राम सिंह के साथ शादी कर ली है। लंबे समय के बाद दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों एक-दूसरे को 12 साल से डेट कर रहे थे। इसके अलावा दोनों कपल लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहते थे। उनकी शादी का इंतजार भी फैंस काफी समय से कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने फैंस को खुश करते हुए सात फेरे ले लिए हैं। बीते दिन दोनों ने आगरा में शादी की है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दुल्हन बनी पायल की एंट्री से लेकर सारी रस्में दिखाई गई हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

लाल रंग के जोड़े में दिखी बेहद खूबसूरत 

एक्ट्रेस पायल रोहतगी लाल रंग के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थी। एक्ट्रेस ने नेकलाइन ब्लाउज के साथ लंहगा पहना था। इसके अलावा उन्होंने दो दुपट्टे के साथ खुद को स्टाइल किया था, जिसमें एक दुपट्टा साइड पिन किया था और दूसरा सिर में अटैच किया था। 

लाल मोतियों वाली ज्वेलरी से निखारा लुक 

इसके अलावा पायल ने लाल मोतियों और गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपने लुक को और भी निखारा था। ज्वेलरी की अगर बात करें तो एक्ट्रेस ने चोकर इयररिंग्स, मांगटीका और नथ पहनी थी, वहीं लाल चूड़े का साथ हरी चूड़ियां और कलीरे पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं बात अगर पायल के पति संग्राम सिंह की करें तो उन्होंने आइवरी कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें वह काफी हैंडसम दिख रहे थे। पायल और संग्राम दोनों ही शादी में काफी सुंदर लग रहे थे। 

तस्वीरों में इमोशनल दिखी पायल 

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि दोनों ने आगरा के आलीशान होटल में शादी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे। एक तस्वीर में पायल काफी इमोशनल भी नजर आई। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की। संग्राम और पायल ने तस्वीरें शेयर करते लिखा - 'पायल का संग्राम' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sangram U Singh🌟🇮🇳 (@sangramsingh_wrestler)

 

 



 

Content Writer

palak