आज संग्राम की दुल्हनिया बनेगी पायल रोहतगी, प्री वेडिंग शूट में रोमांटिक हुआ कपल

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 10:10 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह आज हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। 12 साल के लंबे रिलेशन के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। आज दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में पायल- संग्राम पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। 

इससे एक दिन पहले पायल ने अपने होने वाले पति के साथ प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उन्हाेंने मंदिर में पूजा करते हुए की तस्वीरें शेयर कर लिखा- हमारे जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत!! आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है।’’


दरअसल राजेश्वर महादेव मंदिर करीब 850 साल पुराना मंदिर है। यहां पूजा करने के दौरान पायल भारी कढ़ाई वाले महरुन रंग के लहंगा में नजर आई, जबकि संग्राम ने क्रीम रंग का कुर्ता पहना था।


इसके अलावा पायल ने प्री वेडिंग फोटोशूट की भी खूबसूरत तस्वीरे शेयर की है। दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। पायल के लुक की बात करें तो उन्होंने  न्यूड मेकअप के साथ अपने लिप को डार्क कलर से हाइलाइट्स किया है। इन तस्वीरों पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

दोनों आज आगरा के जेपी पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधेगे। होटल के स्टाफ की मानें तो शादी में केवल 50 अतिथि शामिल होंगे, जिनके लिए 20 कमरों की बुकिंग कराई गई है। होटल में ही रिंग सेरेमनी होगी।

Content Writer

vasudha