गांधी परिवार पर टिप्पणी करके फंसी एक्ट्रेस, करीना-विवेक पर भी साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 07:37 PM (IST)

बॉलीवुड में आए दिन सितारे देश में चल रहे मुद्दे पर अपनी राय और बयान ट्वीट करते रहते है। कुछ स्टार अपने इसी ट्वीट के चलते ट्रोल का शिकार होते है लेकिन बिग बॉस  की एक्स कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने एक बयान को लेकर जेल के पीछे पहुंच गई है। जी हां, पायल रोहतगी को सोमवार एसजेएम कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद उन्हें 8 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पायल की ओर से मगंलवार को जमानत के लिए अर्जी पेश की जाएगी। एक दिन पहले जब पायल को गिरफ्तार किया गया था तो सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने उसका स्पोर्ट भी किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर #IStandWithPayalRohatgi शुरु किया गया।

 

चलिए बताते है आपको क्या है पूरा मुद्दा 

दरअसल कुछ समय पहले पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के पिता मोतीलाल नेहरु और उनकी पत्नी को लेकर टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने मोतीलाल की शादी को 3 तलाक के मुद्दे से जोड़ कर आपत्तिजनक बयान दिया। जिसे लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो को देखने के बाद  युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पायल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी। 

 

 

अपनी गिरफ्तारी के बारे में पायल ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा-  'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। जिसके बाद उन्होंने इस ट्वीट को राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के टैग की थी।

इससे पहले भी पायल की इन हरकतों और बयानों की वजह से मुंबई पुलिस ने उनका अकाउंट ब्लाक किया था क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब पायल ने ऐसा कोई बयान दिया हो इससे कई बॉलीवुड सितारे भी इसका निशाना बन चुके है।

कुछ समय पहले विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या को लेकर एक मीम शेयर किया जिसे लेकर वह काफी ट्रेल हुई थी जिसके बाद विवेक ने मीम को डिलीट कर माफी मांगी। इस पर पायल ने कहा कि विवेक का काम पूरा हो चुका है उनकी फिल्म आने वाली है और वह लाइम लाइट में आना चाहते थे। 

 

इसके बाद पायल ने करीना पर निशाना सादते हुए कहा कि करीना कपूर खान भी मीडिया को तब बुलाती हैं जब उनका बच्चा उनके साथ होता है। वह भी लाइम लाइट में आने के लिए यह करती है। रानी मुखर्जी के बच्चे भी तो स्कूल जाते है लेकिन उन्होंने तो कभी कोई कवरेज नहीं मिलती जितनी तैमूर को मिलती है। करीना यह सब चर्चा में आने के लिए करती है।

इससे पहले पायल ने ट्वीट कर छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कहा था। उन्होंने कहा था महाराज शूद्र वर्ण में पैदा हुआ थे, उनका परिवार किसान था। अपने पत्नी से शादी करके वे क्षत्रिय बन गए थे ताकि उन्हें राजा बनाया जा सके। मतलब वह एक वर्ण से दूसरे वर्ण में जाता ज सकता है यहां जाति व्यवस्था नहीं है? 

 

Content Writer

khushboo aggarwal