पायल रोहतगी ने पति संग्राम के साथ खेला कंगना, ससुराल वालों ने बहुरानी का दिया साथ

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 11:18 AM (IST)

पायल रोहतगी  पहलवान संग्राम सिंह के साथ हमेशा- हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गई है। शादी के बाद से ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में पायल और संग्राम कंगना खेलने की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। 


फोटोज में कपल परिवार वालों की मौजूदगी में रस्में कंगना खेलते नजर आ रहे हैं। पायल और संग्राम सिंह के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला रहा, अभिनेत्री की खुशी देखकर तो ऐसा लग रहा है क जीत उनकी ही हुई है। जहां एक तस्वीर में  संग्राम अपनी पत्नी का हाथ पकड़ते दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी में पायल अपने पति के हाथ से अंगूठी छिनती नजर आई।


इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने सुसराल वालों से आशिर्वाद भी लिया। तस्वीरें देखकर यह कहना गलत नहीं हाेगा कि दोनों एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाकर बेहद खुश हैं। वहीं इससे पहले नवविवाहित जोड़ा पंचेश्वर महादेव का आशिर्वाद लेने महादेव मंदिर पहुंचा था।  


 पायल और संग्राम शनिवार को आगरा के जेपी पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधे।  एक्ट्रेस दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आई, वहीं संग्राम भी शेरवानी में काफी हैंडसम लगे। कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही अपने दोस्तों के लिए मुंबई में ग्रैंड पार्टी करेंगे। 

Content Writer

vasudha