पवन सिंह ने पूरे परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता! मां और बड़े भाई के लिए कही ये बात...
punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2026 - 07:20 PM (IST)
नारी डेस्क : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया है। पवन सिंह ने अपने पोस्ट में पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो रहे हैं।
पवन सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा?
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां की तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी..., सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी। इसके बाद उन्होंने लिखा कि बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद वह बेहद दुखी होकर यह पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि आज और अभी से उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है।

मां और बड़े भाई के लिए जान देने की कही बात
पवन सिंह ने अपने पोस्ट में साफ किया कि उनकी जिंदगी में उनकी मां और बड़े भाई रानू सिंह की जगह हमेशा खास रहेगी। उन्होंने लिखा कि जिसने उन्हें जन्म दिया, यानी उनकी मां और उनके सबसे बड़े भाई के लिए जब तक वह जिंदा हैं, उनकी जान हाजिर है। एक्टर के इस बयान ने फैंस को भावुक कर दिया है।
यें भी पढ़ें : सोते समय लार निकलना सिर्फ आदत नहीं, इन बीमारियों से भी हो सकता है संकेत
आखिर क्यों परिवार से नाराज हुए पवन सिंह?
पवन सिंह की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी क्या बात हुई, जिसके चलते एक्टर ने अपने परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया। हालांकि, पवन सिंह ने अपने पोस्ट में नाराजगी की वजह या किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि उनके इस फैसले के पीछे क्या कारण है। अब फैंस को इंतजार है कि पवन सिंह इस पूरे मामले पर आगे क्या खुलासा करते हैं।

