इन 60 देशों में फ्री जा सकते हैं भारतीय, वीजा की नहीं पड़ेगी जरुरत

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 06:07 PM (IST)

दुनिया के किसी भी देश की ताकत और प्रतिष्ठा के बारे में जानने के लिए उसकी पासपोर्ट रैंकिंग देखी जाती है। इस रैंकिंग से पता चल जाता है कि किसी देश का विश्व में कितना सम्मान है। साल 2022 के लिए दुनिया की सबसे ज्यादा शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची जारी कर दी है। आपको बता दें कि इस सूची में लगभग 199 देशों को शामिल किया गया है। साल 2022 की पासपोर्ट रैंकिंग के अनुसार, जापान देश ने सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में भारत 87वें स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है। पाकिस्तान की अगर इस सूची में बात करें तो वह इस लिस्ट में सबसे नीचे और 4वें स्थान पर बना हुआ है। इस सूची में भारत, पाकिस्तान, चीन और कई शहरों के बारे में जानकारी दी गई है। तो चलिए जानते हैं इनकी रैंकिंग के बारे में...

तीन पायदान चढ़ा भारत 

तीसरी तिमाही में भारत की अगर बात करें तो दो पायदान नीचे गिरा है। पंरतु पिछले दो सालों में इसी पॉजिशन की अगर बात करें तो भारत तीन पायदान और ऊपर चढ़ा है। साल 2021 में भारत Q3 और Q4 में 90वें स्थान पर विराजमान था। पासपोर्ट का सूचकांक किसी एक देश के दूसरे देशों के साथ राजनयिक संबंधों  की मजबूती को परिभाषित करता है। इसके अनुसार, जो देश जितना ज्यादा दूसरों तक पहुंचने में आसानी रखते हैं, उसकी रैंकिंग उतनी ही ज्यादा होती जाती है।

60 देशों में बिना वीजा के कर सकेंगे यात्रा 

भारत का पासपोर्ट 60 देशों तक बिना वीजा के जाने की सहुलियत देता है। ऐसे देशों में भारतीयों क वीजा-ऑन अरावइल पहुंच है। इन देशों में थाइलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका जैसे एशियाई जगहें शामिल हैं। अफ्रीका में भी ऐसे 21 देश हैं जो भारतीय लोगों को आगमन पर वीजा की सेवाएं प्रदान करते हैं। वहीं ऐसा करने के लिए सिर्फ दो ही यूरोपीय देश हैं। 

हेनले और पार्टनर्स ने तैयार की रिसर्च 

आपको बता दें कि यह रैंकिंग एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा पर आधारित है। यह एसोसिएशन दुनिया के सबसे बड़ी यात्राओं के डेटाबेस की जानकारी रखता है। इस अध्ययन को हेनले एंड पार्टनर्स रिसर्च डिपार्टमेंट के द्वारा चल रही रिसर्च के द्वारा तैयार किया गया है। इस रैंकिंग के अनुसार, जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के पास पूरी दुनिया में सबसे मजबूत पासपोर्ट हैं। इन देशों की पहुंच अधिकांश देशों में है। जापानी पासपोर्ट 193 देशों में बिना किसी परेशानी के प्रवेश प्रदान करने की सहुलियत देता है। इसके अलाव सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दोनों ही शहर 192 देशों में प्रवेश देता है। 

इस स्थान पर है चीन 

जर्मनी और स्पेन पास्पोर्ट की इस सूची में 3 नंबर पर है। इस पास्पोर्ट के जरिए 190 देशों की यात्रा की जा सकती है। पास्पोर्ट की टॉप रैंकिंग की अगर बात करें तो यूरोपियाई देश, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं। एशिया के अगर बाकी देशों की बात करें तो चीन 69वें नंबर पर है। इसके अनुसार, चीनी पासपोर्ट रखने वाले लोग 80 देशों में फ्री वीजा के जा सकते हैं। 

 सबसे खराब रैंकिंग पर है पाकिस्तान

जहां बांग्लादेश को इस लिस्ट में 104 रैंकिंग दी गई है। वहीं पाकिस्तान इस रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। उत्तर -कोरिया की स्थिति भी पाकिस्तान से मजबूत है। उत्तर कोरिया का रैंक 105 है। यहां के नागरिक 40 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। रुस की रैंकिंग की अगर बात करें तो 50 और श्रीलंका 103 की रैंकिंग पर मौजूद है। सिर्फ पाकिस्तान 196 रैंक के साथ चौथी पॉजिशन पर है। पाकिस्तान सिर्फ 32 देशों में ही बिना वीजा के सैर कर सकता है। 

Content Writer

palak